राष्ट्रीय

Delhi Election 2025: बीजेपी ने चौथी लिस्ट में 9 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, जानें किसे कहां से दिया टिकट

Delhi BJP candidates list: बीजेपी ने अब तक 68 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें है। विधानसभा चुनाव को लेकर 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2025, 4:41 PM IST
Delhi BJP candidates list
Delhi BJP candidates list

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी। बीजेपी ने इस लिस्ट में 9 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। बीजेपी ने अब तक 68 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें है। विधानसभा चुनाव को लेकर 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले बीजेपी ने अपनी तीसरी सूची में एक प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया था। तीसरी लिस्ट में पार्टी ने मुस्तफाबाद से मोहन बिष्ट को टिकट दिया था। दरअसल, बीजेपी ने एक दिन पहले ही अपनी दूसरी सूची जारी की थी। इसमें करावल नगर से मोहन बिष्ट का टिकट काटकर कपिल मिश्रा को प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद मोहन बिष्ट पार्टी के इस निर्णय से नाराज हो गए और करावल नगर से ही नामांकन दाखिल करने की चेतावनी दे दी थी। फिर, बीजेपी ने मोहन बिष्ट को मुस्तफाबाद से प्रत्याशी बनाया।

किसे कहां से दिया टिकट

बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट में 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इसमें बवाना से रवींद्र कुमार, वजीरपुर से पूनम शर्मा, दिल्ली कैंट से भुवन तंवर, संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी, ग्रैटर कैलाश में शिखा राय, त्रिलोकपुरी से रविकांत उज्जैन, शाहदरा से संजय गोयल, बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ और गोकुलपुर से प्रवीण निमेष का नाम शामिल हैं।

अब तक 68 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें है। इनमें से पार्टी ने 68 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने पहली सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के सामने पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को टिकट दिया था। जबकि कालकाजी सीट से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को प्रत्याशी बनाया। इस सीट पर आप पार्टी ने आतिशी को उतारा है। वहीं कांग्रेस की तरफ से अलका लांबा चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में फर्जी वोट वाले बयान पर सियासत गरमा गई है, देखें वीडियो...

Updated on:
16 Jan 2025, 4:41 PM IST
Published on: