राष्ट्रीय

Delhi Election 2025: मालवीय नगर से बीजेपी प्रत्याशी सतीश उपाध्याय को लड्डुओं से तौला, देखें वीडियो

Malviya Nagar Assembly Seat: मालवीय नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक सोमनाथ भारती को प्रत्याशी बनाया है। जबकि बीजेपी और कांग्रेस ने इस सीट से अपने प्रत्याशी बदले है। कांग्रेस ने जितेंद्र कोचर और बीजेपी ने सतीश उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2025, 6:24 PM IST
Satish Upadhyay
Satish Upadhyay

Delhi Election 2025: दिल्ली की मालवीय नगर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सतीश उपाध्याय को गौतम नगर में कार्यकर्ताओं ने लड्डूओं से तौला। इसके बाद लड्डूओं को चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच बांटा गया। दरअसल, मालवीय नगर विधानसभा सीट दिल्ली की हॉट सीटों में से एक सीट मानी जाती है। इस सीट से आम आदमी पार्टी ने सोमनाथ भारती को प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने जितेंद्र कुमार कोचर को टिकट दिया है। मालवीय नगर विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है।

AAP ने उतारा पुराना प्रत्याशी तो BJP-कांग्रेस ने बदला चेहरा

बता दें कि मालवीय नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक सोमनाथ भारती को प्रत्याशी बनाया है। जबकि बीजेपी और कांग्रेस ने इस सीट से अपने प्रत्याशी बदले है। कांग्रेस ने जितेंद्र कोचर और बीजेपी ने सतीश उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली चुनाव 2020 में कांग्रेस ने नीतू वर्मा और बीजेपी ने शैलेंद्र सिंह को टिकट दिया था। दरअसल, इस सीट से पिछले तीन चुनावों में आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती ने जीत दर्ज की है।

1993 में मालवीय नगर से पहली बार जीती थी BJP

मालवीय नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने 1993 में चुनाव जीता था। उस समय बीजेपी महज 258 वोटों से जीती थी। 1993 के बाद से बीजेपी इस सीट पर कभी नहीं जीत पाई। 1993 में बीजेपी के राजेंद्र गुप्ता ने कांग्रेस के डॉ. योगानंद शास्त्री को हराया था। इसके बाद 1998, 2003 और 2008 में कांग्रेस ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की। अब यहां 2013 से AAP का कब्जा है। आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती तीन बार चुनाव जीत चुके हैं।

मालवीय नगर विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में मालवीय नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में सोमनाथ भारती को 52043 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के शैलेन्द्र सिंह को 33899 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी नीतू वर्मा को 2856 वोट मिले। प्रमोद तिवारी ने बीजेपी और आप पर लगाया आरोप, देखें वीडियो...

Updated on:
23 Jan 2025, 6:24 PM IST
Published on: