22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हर जरूरत होगी पूरी, दिल्ली में कांग्रेस है जरूरी’, दिल्ली चुनाव के लिए Congress ने लॉन्च किया कैंपेन सॉन्ग

Congress: कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली चुनाव को लेकर अपना कैंपेन सॉन्ग लांच कर दिया। इस दौरान पवन खेड़ा और देवेंद्र यादव मौजूद रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 23 Jan 2025, 3:03 PM IST

Congress

Congress

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने अपना कैंपेन सॉन्ग लॉन्च कर दिया। कांग्रेस ने कैंपेन सॉन्ग को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस का थीम सॉन्ग लॉन्च किया गया। वहीं इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव मौजूद थे। कांग्रेस नेता पवन खेडा और देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

AAP ने शराब के जरिए पूरी दिल्ली को बर्बाद कर दिया

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और शराब की लत इंसान, उसके परिवार और समाज को बर्बाद कर देती है, यह हम सब जानते हैं। लेकिन शराब से पैसा बनाने की लत से न सिर्फ इंसान, समाज बल्कि पूरा शहर खराब हो जाता है। हम सबने देखा है कि कैसे AAP (Alcohol Affected Party) ने शराब के जरिए पूरी दिल्ली को बर्बाद करके रख दिया। हम आपके सामने एक ऑडियो रख रहे हैं, जिसमें AAP का एक विधायक बता रहा है कि कैसे उनकी ही पार्टी के शिक्षा मंत्री-शराब मंत्री ने घोटाला किया। केजरीवाल कहते थे कि उनके पास हर मर्ज की दवा है। हमें दवा तो नहीं दिखी, लेकिन दारू की दलाली जरूर दिखी, जिसमें पूरी सरकार डूबी रही।

‘ये आवाज शरद चौहान की है’

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ये नरेला के वर्तमान विधायक शरद चौहान है। जो किसी से बातचीत कर रहे है और बता रहे है कि ये मनीष सिसोदिया के साथ बैठे थे। जब नायर शराब पॉलिसी लाया और उस पर विस्तृत चर्चा हुई। तब इन्होंने मनीष सिसोदिया को ऐसा करने से मना किया। मनीष सिसोदिया ने ये मत करिए गड़बड़ हो जाएगी, हर क्षेत्र में शराब की दुकान खुल जाएगी। तब मनीष सिसोदिया ने जवाब दिया कि ये नहीं करेंगे तो चुनाव लड़ने के पैसे कहा से आएंगे। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि फिर शरद चौहान बोलते है कि गुजरात का इलेक्शन लड़ा, गोवा का इलेक्शन लड़ा ये पैसे यहीं से आए उसके बाद अब पंजाब से पैसे आ रहे है।

‘AAP की कथनी और करनी में अंतर है’

कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की करनी और कथनी में अंतर है। आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने चरित्र को जैसा दिखाने की कोशिस की थी, वह पूरी तरह से झूठा निकला। देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की शिकायत के बाद ही आम आदमी पार्टी के नेता शराब घोटाले के तहत जेल गए थे और अब वो जमानत पर बाहर हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव का रण तेज, मतदाताओं के क्षेत्रों के हिसाब से नेताओं की लग रही ड्यूटी

5 फरवरी को होगा मतदान

दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली चुनाव को लेकर मतदान से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दरअसल, जहां आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाने की कोशिश कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अपनी खोई सियासती जमीन को वापस पाना चाहती है। क्योंकि पिछले दो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कालकाजी को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने किया दावा, देखें वीडियो...