
Delhi Elections 2025: Mahadev Satta Bazar Prediction
Mahadev Satta Bazar: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Election 2025) में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सभी पार्टियां जनता के लिए लोक-लुभावन वादे भी कर रही है। दिल्ली चुनाव को लेकर अब सट्टा बाजारों की भविष्यवाणी सामने आ रही है। फलौदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने पहले ही दिल्ली चुनाव को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी। अब महादेव सट्टा बाजार (Mahadev Satta Bazar) ने भी दिल्ली चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महादेव सट्टा बाजार ने अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बन सकती है। महादेव सट्टा बाजार के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 38-40 सीटें मिल सकती है। जबकि बीजेपी को 25-30 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं कांग्रेस दो सीटों पर चुनाव जीत सकती है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने भी भविष्यवाणी की है। फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। AAP को फलोदी सट्टा बाजार ने 37-39 सीटें दी है। वहीं बीजेपी को 25 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। फलोदी सट्टा बाजार और महादेव सट्टा बाजार ने कांग्रेस ने लिए इस बार अच्छी खबर दी है। फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार कांग्रेस को तीन सीटें मिलेगी। बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें है और बहुमत के लिए 36 सीटों की आवश्यकता है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महादेव सट्टा बाजार और फलोदी सट्टा बाजार ने भविष्यवाणी की है। दोनों ही सट्टा बाजार ने आम आदमी पार्टी को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। महादेव और फलोदी सट्टा बाजार भले ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बना रहे हो लेकिन दोनों के आंकलन में आम आदमी पार्टी की सीटें घट रही है। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा दिल्ली चुनाव 2015 में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्डतोड़ 67 सीटें जीती थी। पिछले दो चुनावों में 60 प्लस सीटें जीतने वाली पार्टी को फलोदी और महादेव सट्टा बाजार ने करीब 40 सीटें ही दी है। कालकाजी को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने किया दावा, देखें वीडियो...
Updated on:
21 Jan 2025 07:12 am
Published on:
21 Jan 2025 07:12 am
