Delhi Election Result 2025: दिल्ली में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। दिल्ली में 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। आज 699 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा।
Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। दिल्ली की 70 सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। दिल्ली में 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। आज 699 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा। ये सभी उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। रुझानों के बीच बीजेपी, आप और कांग्रेस के नेताओं ने अपनी अपनी पार्टी के जीत के दावे कर रहे हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने मतगणना से पहले मीडिया से बातचीत की और कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ ही दिल्ली के प्रमुख नेताओं के भाग्य का फैसला होने वाला है, ऐसे में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवार मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर धार्मिक आस्था की ओर रुख कर रहे हैं। दिल्ली के मंत्री और ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली चुनाव नतीजों से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा, जो भी होगा, अब सब देवी मां के हाथ में है। भाजपा प्रत्याशी शिखा राय ने भी कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और अपनी जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, मैं यहां मां कालका का आशीर्वाद लेने आई हूं। मुझे अपनी जीत का पूरा भरोसा है। मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी और नेता सतीश उपाध्याय ने ग्रीन पार्क स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी का अनुमान लगाया गया है। पार्टी आसानी से 36 सीटों के बहुमत के आंकड़े को छू सकती है और उससे 10-15 सीटें अधिक जीत सकती है। इस तरह वह अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आप को सत्ता से बाहर कर सकती है। हालांकि, कांग्रेस को अधिकतम 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है।
भारतीय चुनाव आयोग (ईसी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान 60.54 प्रतिशत रहा, जिसमें उत्तर पूर्वी जिले में सबसे अधिक 66.25 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिले में 56.40 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौजूदा आप, भाजपा और कांग्रेस 2025 के दिल्ली चुनाव के मुख्य दावेदार हैं। आप दिल्ली में लगातार तीसरी बार पूर्ण कार्यकाल की उम्मीद कर रही है।
दिल्ली चुनाव में पहली बार पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट किया है। महिला मतदाताओं ने 60.92% मतदान किया है, जबकि पुरुषों ने 60.21% से ज्यादा वोट डाला है। इस चुनाव में मतदान करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या 94,51,997 है, जिसमें से 50,42,988 पुरुष, 44,08,606 महिलाएं और 403 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं।
नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। जबकि कालकाजी विधानसभा सीट से इस बार आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक अलका लांबा को उतारा है। भाजपा ने यहां से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है।
यह भी पढ़े– Delhi Election Result LIVE: केजरीवाल, आतिशी, अवध ओझा पीछे; बीजेपी को बहुम