राष्ट्रीय

Delhi Elections: इस बार किसकी होगी शालीमार बाग सीट? जानिए AAP-BJP और Congress की रणनीति

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियों ने दिल्ली में अपनी गतिविधियां धार देना शुरू कर दिया है।
2 min read
Feature image

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियों ने दिल्ली में अपनी गतिविधियां धार देना शुरू कर दिया है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से दिल्ली की सभी 70 सीटों का गुणा भाग लगाने में जुटी हुई हैं। इस प्रकार राजधानी की सभी सीटों का महत्व बढ़ गया है। इस बार एक ओर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में बढ़ते अपराध, यमुना सफाई, साफ पानी, सड़कों और तमाम स्थानीय मुद्दों पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को घेर रही है। वहीं दूसरी, आप पार्टी अपनी गवर्नेंस, स्कूल मॉडल, फ्री बिजली, पानी जैसे मुद्दों पर लोगों से वोट मांग रही है। इन सब के बीच कांग्रेस पार्टी भी 2013 से पहले अपने 15 साल के शासन में हुए विकास पर लोगों के बीच जा रही है। इसी बीच दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में एक एक सीट है शालीमार बाग विधानसभा सीट। इस सीट पर आप ने बंदना कुमारी को, बीजेपी ने रेखा गुप्ता को कांग्रेस ने प्रवीण जैन को टिकट दिया है।

मुगलकालीन धरोहर से जुड़ी है शालीमार बाग

दिल्ली की शालीमार बाग मुगलकालीन धरोहर से जुड़ी हुई है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी जीत हासिल कर दिल्ली की सत्ता में लगातार तीसरी बार काबिज होने की योजना बना रही है। बीजेपी की बात करें तो यह पार्टी लंबे समय से चल रहे सत्ता से बाहर रहने के दौर को खत्म करना चाहेगी। कांग्रेस ने अभी तक इस सीट पर खाता नहीं खोला है।

शाालीमार बाग का इतिहास

इस सीट का इतिहास मुगलों से जुड़ा हुआ है। मुगल सम्राट शाहजहां की पत्नी इज़-उन-निसा ने 1653 में इसकी नींव रखी थी। पहले इसका नाम ऐजाबाद बाग रखा गया था। बाद में इस बाग का रूप बदल गया और अब यह स्थान वीरान हो चुका है, लेकिन यहां आज भी छायादार पेड़, सुंदर पार्क और शीश महल जैसी संरचनाएं देखने को मिलती है।

दिल्ली की हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार है शालीमार बाग

इस सीट को दिल्ली के पुराने इलाकों में गिनना जाता है और यह दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक है। यह उत्तर पश्चिम दिल्ली के अंतर्गत आती है। शालीमार बाग राजधानी की महत्वपूर्ण और हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार होती है। पहले यह सीट बाहरी दिल्ली विधानसभा का हिस्सा थी, लेकिन 2008 में इसे चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के तहत शामिल किया गया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा इस सीट से विधायक रह चुके हैं। इस सीट से आप अपनी जीत की हैट्रिक बना चुकी है और अब लगातार चौथी बार जीत दर्ज करना चाहती है।

पिछले चुनावों पर एक नजर

साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी ने बीजेपी उम्मीदवार रेखा गुप्ता को हराकर शालीमार बाग सीट पर कब्जा किया। बंदना कुमारी को 57,707 वोट मिले, वहीं रेखा गुप्ता के खाते में 54,267 वोट आए। कांग्रेस पार्टी के जेएस नायोल को सिर्फ 2,491 मत मिले। इससे पहले 2015 की बात करें तो बंदना कुमारी ने 62,656 वोट से जीत दर्ज की थी। बंदना ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराया था। कांग्रेस के सुलेख अग्रवाल 3,200 वोट के साथ ​तीसरे नंबर रही।

शालीमार बाग सीट पर AAP का दबदबा

साल 2013 में भी शालीमार बाग सीट पर आप की बंदना कुमारी ने भाजपा के राजेंद्र नाथ बंसल को हराया था। इस चुनाव में बंदना को 47,235 वोट भाजपा के रविंद्र नाथ बंसल को 36,584 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस के नरेश कुमार गुप्ता 15, 659 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे।

Updated on:
13 Jan 2025 03:38 pm
Published on:
13 Jan 2025 03:38 pm
Also Read
View All