आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने पोस्टर को कैप्शन में लिखा, बीजेपी के गालीबाज दानवों से दिल्ली रहे सतर्क। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्टर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वीरेंद्र सचदेवा, विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी की तस्वीर लगाई गई है। इस पोस्टर को ‘गालीबाज दानव’ नाम दिया गया है।