7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Protest: ‘जैसे धर्मेंद्र प्रधान गए, वैसे ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे’, भारी प्रदर्शन के बाद भी कम नहीं हुआ कांग्रेस नेताओं का गुस्सा

Jantar Mantar protest: दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन में इमरान प्रतापगढ़ी और रेवंत रेड्डी ने सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। इमरान ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के जैसे ही ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा।
2 min read
Google source verification
india bloc protest gyanesh kumar

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी (फोटो-IANS)

INDIA Bloc Protest: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के तीखे बयान आ रहे है। राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि मौजूदा BJP सरकार जनता के द्वारा नहीं बल्कि चुनाव आयोग के द्वारा चुनी गई है। वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 'GK Sir Go Back' का नया नारा दिया।

'पूरा विपक्ष सड़कों पर उतर चुका है'

मीडिया से बात करते हुए इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश का पूरा विपक्ष ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग को राहुल गांधी और विपक्ष की आवाज सुननी होगी। लोकतंत्र की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

'पुलिस प्रियंका को ले गई, पता नहीं कहां'

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि पुलिस प्रियंका गांधी को अपने साथ ले गई, लेकिन किसी को नहीं पता कि उन्हें कहां ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता प्रियंका गांधी को ढूंढने के लिए हर पुलिस स्टेशन जाएंगे। उनके मुताबिक, पुलिस जगह-जगह गाड़ियों को रोक रही है। उन्होंने कहा कि कल के प्रदर्शन को आकाशवाणी के पास रोका गया था और आज जंतर-मंतर पर रोका गया। अब विपक्ष इस प्रदर्शन को खत्म करने वाला नहीं है।

'जैसे धर्मेंद्र प्रधान गए, वैसे ज्ञानेश भी जाएंगे'

कांग्रेस सांसद ने कहा कि जिस तरह NEET पेपर में धांधली के कारण धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से गए, उसी तरह ज्ञानेश कुमार को भी जाना होगा। उन्होंने कहा कि कल होने वाले प्रदर्शन की रणनीति के बारे में जानकारी कल दी जाएगी। इमरान ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर अपना आंदोलन जारी रखेगा।

'GK Sir Go Back' का नारा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि इंडिया गठबंधन और कांग्रेस राहुल गांधी के साथ सड़क से संसद तक ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आज राहुल गांधी पर हमला करने की कोशिश की। रेवंत ने कहा कि पहले चुनाव जीतने के लिए ED, CBI और इनकम टैक्स का इस्तेमाल किया गया और अब चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 'साइमन गो बैक' आंदोलन की तर्ज पर आज 'GK Sir Go Back' का नारा दिया जा रहा है। रेवंत ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा और प्रधानमंत्री को उनसे इस्तीफा लेकर देश से माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर CEC इस्तीफा नहीं देते हैं तो प्रदर्शन और तेज होंगे और प्रधानमंत्री को भी इस्तीफा देना होगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग