7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल के FIR वाले बयान पर शिवराज का तंज, कहा- 99 चुनाव हार चुकें अब हार का शतक लगाने की है इच्छा

FIR Against Rahul Gandhi: राहुल गांधी के FIR को अपने लिए मेडल कहने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि राहुल के लिए FIR का मतलब नतीजों में विफलता है।
2 min read
Google source verification
Shivraj Singh Chouhan says on Rhaul Gandhi FIR

राहुल गांधी और शिवराज सिंह चौहान (फोटो-IANS)

India Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दर्ज FIR को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मजाकिया अंदाज में तंज कसा है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया जब आज राहुल गांधी ने अपने ऊपर दर्ज हुई FIR को अपने लिए मेडल कहा था। इस पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा की राहुल गांधी के लिए FIR का मतलब कुछ और होता है। उनके लिए इसका मतलब नतीजों में असफलता यानी 'Failure In Results' (FIR) है।

'100 चुनाव हारना चाहते हैं'

राहुल गांधी की FIR को मेडल बताने और 100 FIR दर्ज होने की इच्छा पर पर शिवराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि ये उनके लिए 100 चुनावों में हारने की इच्छा के समान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में अब तक कांग्रेस पार्टी 99 चुनाव हार चुकी है। अब वे अगली हार के साथ शतक लगाना चाहते हैं।

'पुलिस के पास कोई काम नहीं है'

इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा काशवाणी भवन में कथित तौर पर जबरन प्रवेश करने के आरोप में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर सांसद और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास फिलहाल प्रदर्शन को रोकने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के अलावा कोई काम नहीं है।

FIR से डरने वाले नहीं

इससे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम FIR से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ 45 FIR दर्ज हैं। मेरा लक्ष्य 100 FIR का है। मैं चाहता हूं कि मेरे खिलाफ 100 FIR दर्ज हों। हर FIR मेरे लिए एक मेडल की तरह है।

उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती, हम प्रदर्शन करते रहेंगे। चुनाव आयोग जो भी कर रहा है, उसके पीछे केंद्र सरकार का हाथ है। इसलिए हम सभी विपक्षी दलों के नेता देश के लोगों को बताना चाहते हैं कि उनका अधिकार छीना जा रहा है। जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे ऊपर कितने भी केस दर्ज किए जाएं, हम डरने और रुकने वाले नहीं हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग