मुंबई के घाटकोपर में एक युवक और युवती के साथ मारपीट की घटना पर भी शिवसेना नेता आनंद दुबे ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सामने आए वीडियो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कुछ लोग युवक और युवती को डंडों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। दुबे ने कहा कि घटना में शामिल कुछ लोगों की उम्र 17 से 18 साल के बीच बताई जा रही है, जबकि कुछ आरोपी 16 साल के भी हैं। उनके अनुसार, ये लोग इलाके में हंगामा कर रहे थे और अराजकता फैला रहे थे।