इस दौरान आगामी चुनाव में गठबंधन को लेकर भी अहम जानकारी दी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि पार्टी पूरी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन को लेकर कोई बातचीत होती है, तो हाई कमान जो भी फैसला लेगा, उसे माना जाएगा। लेकिन फिलहाल पार्टी पूरी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का विचार कर रही है।