राष्ट्रीय

कल से दिल्ली में चलेंगी 150 इलेक्ट्रिक बसें, तीन दिनों की यात्रा मुफ़्त में करें

Delhi New electric buses: मंगलवार को दिल्ली की जनता को 150 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने वाली हैं। इसके साथ ही आम जनता इन बसों में अगले तीन दिनों तक फ्री की यात्रा करने का लाभ मिलेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2022, 10:39 PM IST
Delhi govt announces free ride for 3 days in 150 new electric buses
Delhi govt announces free ride for 3 days in 150 new electric buses

दिल्ली की सरकार ने दिल्लीवासियों को 150 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात देने वाले हैं। इसके साथ ही घोषणा की है कि दिल्ली की जनता अगले तीन दिनों के लिए मुफ़्त में यात्रा कर सकती है और इसकी शुरुआत 24 मई यानि की कल से ही होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। दिल्ली सरकार ने पिछले हफ्ते अपने सार्वजनिक परिवहन बेड़े में 1,500 लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने की मंजूरी दी थी।

मंगलवार को दिल्ली की जनता को मिलेगी सौगात
मंगलवार को सीएम केजरीवाल द्वारा जैसे ही हरी झंडी दिखाई जाएगी वैसे ही दिल्ली की सड़कों पर 150 इलेक्ट्रॉनिक बसें दौड़ना शुरू कर देंगी। इससे दिल्ली में सफर करना और भी आसान और व सुरक्षित रहेगा और ये पर्यावरण के अनुकूल भी होंगी। वर्तमान में, इन इलेक्ट्रॉनिक बसों को रखने के लिए दो ई-बस डिपो हैं - मुंडेला कलां और रोहिणी सेक्टर 37।

बता दें कि दिल्ली परिवहन निगम की पहली इलेक्ट्रिक बस को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनवरी में हरी झंडी दिखाई थी। तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि ऐसी 300 और बसें जल्द ही शहर में सार्वजनिक परिवहन में शामिल की जाएंगी।

यह भी पढ़े- अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद Vinai Kumar Saxena बने दिल्ली के नए उपराज्यपाल

चार्जिंग प्वाइंट बनाने का काम भी शुरू
इसके अलावा दिल्ली सरकार ने ई-वाहनों के सार्वजनिक चार्जिंग प्वाइंट बनाने का काम भी तेजी से शुरू कर दिया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई तक दिल्ली में 500 नए सार्वजनिक ई-वाहन चार्जिंग प्वाइंट हो जाएंगे। फिलहाल, दिल्ली में केवल 597 ई-वाहन चार्जिंग प्वाइंट हैं और इसमें मॉल और बाजार में लगाए गए प्वाइंट को भी शामिल किया गया है।

Updated on:
23 May 2022, 10:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
गुजरात में मोदी के स्वागत का अनोखा अंदाज! बनास डेयरी की महिलाओं के हाथों में दिखे खास पोस्टर, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, रेड अलर्ट जारी, क्या होता है ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड

Rahul Gandhi Rally Delhi: दिवाली की खरीदारी के बीच रैली की तारीख बदलने की मांग, सोनिया गांधी को व्यापारियों ने लिखी चिट्ठी

IDBI बैंक के निजीकरण पर बरसे राहुल गांधी, बोले- कनाडाई कंपनी को बेच रही सरकार, खत्म हो जाएगा आरक्षण

SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान बना भाजपा का हथियार, अब X पर आकर सतीश बोले- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया