30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद Vinai Kumar Saxena बने दिल्ली के नए उपराज्यपाल

New LG of Delhi: अनिल बैजल ने 18 मई को इस्तीफा दिया था। अब उनके इस्तीफे के कुछ दिनों बाद नए उपराज्यपाल के नाम पर मुहर लग गई है। विनय कुमार सक्सेना का नाम उपराज्यपाल के तौर पर चुना गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 23 May 2022, 9:30 PM IST

Vinay Kumar Saxena appointed the Lieutenant Governor (LG) of Delhi

Vinay Kumar Saxena appointed the Lieutenant Governor (LG) of Delhi

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद देश की राजधानी को नए उपराज्यपाल मिल गए हैं। विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। इससे पहले विनय कुमार सक्सेना खादी ग्रामोद्योग आयोग में भारत सरकार के चैयरमैन थे। ये पदभार उन्होंने 27 अक्टूबर 2015 को अध्यक्ष के रूप में ग्रहण किया था। बता दें कि 18 मई को दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था।

कौन हैं विनय कुमार सक्सेना?
सोमवार को राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, विनय कुमार सक्सेना अपने पदभार ग्रहण करने की तारीख से दिल्ली के उपराज्यपाल होंगे। विनय कुमार सक्सेना खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष थे। विनय कुमार सक्सेना जेके ग्रुप के साथ धोलर पोर्ट प्रोजेक्ट के निदेशक का महत्वपूर्ण पद भी संभाल चुके हैं और व्यापक रूप से प्रशंसित एनजीओ-एनसीसीएल (नेशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज) के संस्थापक-अध्यक्ष भी रहे है।

18 मई को दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिया था इस्तीफा
गौरतलब है कि 18 मई को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। बैजल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपा था और निजी कारणों का हवाला दिया था।

हालांकि, बैजल के त्यागपत्र देने के बाद से ही राजधानी का अगला उपराज्यपाल कौन होगा इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं जिसपर अब मुहर लग गई है।

बता दें कि अनिल बैजल का कार्यकाल पिछले वर्ष 30 दिसंबर को खत्म हो रहा था, लेकिन कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें सेवा विस्तार मिला था। अनिल बैजल से पहले नजीब जंग ने दिसंबर 2016 में अचानक इस्तीफा दिया था।

यह भी पढ़े- उत्तराखंड में AAP को लगेगा बड़ा झटका, कल BJP में शामिल हो सकते हैं सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल!

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग