राष्ट्रीय

दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगी सोनम वांगचुक की पूरी मेडिकल रिपोर्ट, डॉक्टरों को भी किया तलब

Sonam Wangchuk: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक की मेडिकल स्थिति पर सफदरजंग अस्पताल, एम्स और निजी लैब की सभी रिपोर्ट तलब की हैं। कोर्ट ने अस्पताल बदलने की मांग पर फिलहाल राहत देने से इनकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई में संबंधित डॉक्टरों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया।
2 min read
Jul 20, 2026
Sonam Wangchuk ready to end hunger strike what conditions he placed before government
अनशन खत्म करने के लिए तैयार हुए सोनम वांगचुक!(Photo-IANS)

Sonam Wangchuk Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की मेडिकल कंडीशन का पूरा रिकॉर्ड मांगा है। कोर्ट ने उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि अंगमो की उस अपील पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी थी। कोर्ट ने अपने फैसले में सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी देकर मेदांता अस्पताल स्थानांतरित करने की अनुमति देने से इनकार किया गया था।

कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट पेश करने का दिया आदेश

सुनवाई करते हुए पीठ ने निर्देश दिया कि सफदरजंग अस्पताल, एम्स और निजी लैब द्वारा तैयार की गई सभी पैथोलॉजिकल रिपोर्ट्स, साथ ही अब तक जारी किए गए सभी हेल्थ बुलेटिन कोर्ट के समक्ष पेश किए जाएं। अदालत ने अपीलकर्ता पक्ष को भी निजी लैब में कराए गए सभी मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट रिकॉर्ड पर रखने का निर्देश दिया।

इसके अलावा हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान सफदरजंग अस्पताल में वांगचुक का इलाज कर रही मेडिकल टीम के प्रमुख, एम्स के निदेशक और एम्स के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के प्रभारी डॉ. अक्षय को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया है।

अदालत ने यह भी कहा कि वांगचुक के परिवार की ओर से नियुक्त डॉक्टर भी सुनवाई के दौरान उपस्थित रहें, ताकि वे मामले में अदालत की सहायता कर सकें।

सीजेपी ने किया संसद कूच

बता दें कि सोमवार को संसद चलो मार्च के दौरान सीजेपी समर्थक और पुलिसकर्मी आमने-सामने हो गए। संसद के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इससे पहले जंतर-मंतर पर भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। वहीं संसद के बाहर भी पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। 

वांगचुक ने मांगी थी छुट्टी

सीजेपी के संसद चलो मार्च में शामिल होने के लिए सफदरजंग अस्पताल प्रशासन से उन्हें छुट्टी देने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत अब सामान्य है और वे संसद चलो मार्च में शामिल होना चाहते हैं। वांगचुक ने कहा कि उन्हें कम से कम कुछ समय के लिए अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति दी जाए ताकि वे संसद मार्च में शामिल हो सकें।

उन्होंने लिखा कि मैं आज पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहा हूं और मेरे सभी स्वास्थ्य मानक सामान्य हैं। इसलिए कृपया मुझे अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति दें, ताकि मैं आज सुबह संसद तक होने वाले 'संसद चलो' मार्च में शामिल हो सकूं। इसके लिए मैं आपका आभारी रहूंगा।

Updated on:
20 Jul 2026 05:33 pm
Published on:
20 Jul 2026 05:33 pm
Also Read
View All
‘मैं भगोड़ा नहीं हूं, ब्रिटेन छोड़ने पर कानूनी रोक’, विजय माल्या ने भारत सरकार पर लगाया नाइंसाफी का आरोप

वोटर लिस्ट पर बढ़ा विवाद, राघव चड्ढा बोले- केजरीवाल के सपनों में आता हूं, AAP ने पूछा- 747वें नंबर पर नाम कैसे आया

BRICS समिट 2026 से पहले पोस्टरों और लाइटों से सज गई दिल्ली, सरकारी दफ्तर रहेंगे तीन दिन बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

‘आप भारत सरकार हैं, पीड़िता का नाम कैसे छाप दिया?’, POSH हैंडबुक पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र को लगाई कड़ी फटकार

मुजफ्फरनगर में फिर सुलगी 2013 दंगों की चिंगारी! भड़काऊ पोस्टरों पर भड़के राकेश टिकैत, बोले- चुनावी साजिश है ये