9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BRICS समिट 2026 से पहले पोस्टरों और लाइटों से सज गई दिल्ली, सरकारी दफ्तर रहेंगे तीन दिन बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

BRICS Summit 2026: BRICS समिट 2026 से पहले दिल्ली सजी, भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को होगा आयोजन। ट्रैफिक पुलिस ने 22 डायवर्जन पॉइंट और 35 से अधिक सड़कों पर बदलाव तय किए, जानें पूरी ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट प्लान।
2 min read
Google source verification
BRICS Summit 2026

भारत मंडपम में BRICS Summit की तैयारियों के तहत VIP काफिले की रिहर्सल। (फाइल फोटो: IANS)

BRICS Summit Delhi: दिल्ली में BRICS समिट 2026 से पहले शहर को पोस्टरों और पेंटिंग्स से सजाया गया है। BRICS लीडर्स समिट 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाला है। इस साल की थीम है, 'बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी।'

राजधानी भर में व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंध: ACP गुप्ता

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आगामी ब्रिक्स समिट को देखते हुए 22 जगहों पर डायवर्जन बनाए हैं। एएनआई से बातचीत में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विदेशी प्रतिनिधियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने और आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए राजधानी भर में व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए जा रहे हैं।

11, 12 और 13 सितंबर को दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आयोजन

उन्होंने कहा कि BRICS समिट 11, 12 और 13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। इसमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, विदेशी प्रतिनिधि, संगठनों के प्रमुख और वीआईपी पहुंचेंगे। इसलिए हमने विस्तृत यातायात व्यवस्था तैयार की है। IPS अधिकारी गुप्ता ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के कर्मी तय किए गए रूटों पर काफिले (कारकेड) का पूर्वाभ्यास कर रहे हैं और उन्हें व्यवस्थाओं को लेकर विशेष रूप से ब्रीफ किया जा रहा है।

भारत मंडपम तक जाने वाले रूट तय: ACP (ट्रैफिक)

ACP ने कहा कि ब्रिक्स समिट में शिरकत करने वाले मेहमान नौ होटलों में ठहरेंगे। इसलिए वहां से भारत मंडपम तक जाने वाले रूट तय कर लिए गए हैं। हम इन्हीं रूटों पर काफिले का रिहर्सल कर रहे हैं। हमारे स्टाफ को इस बारे में ठीक से जानकारी दी जा रही है।
गुप्ता ने बताया कि वीआईपी काफिलों की आवाजाही के दौरान यातायात को नियंत्रित करने और आम लोगों को वैकल्पिक रास्तों की ओर मोड़ने के लिए 22 डायवर्जन प्वाइंट तय किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने समिट के मद्देनजर 35 से अधिक सड़कों की पहचान पहले ही कर ली है, जहां यातायात को नियंत्रित या डायवर्ट किया जाएगा। इन प्रतिबंधों का असर मुख्य रूप से मध्य, दक्षिण और आसपास के इलाकों पर पड़ेगा, और वीआईपी काफिलों की आवाजाही के दौरान अस्थायी तौर पर यातायात रोका भी जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं और भारी यातायात प्रतिबंधों के दौरान वैकल्पिक रास्तों तथा सार्वजनिक परिवहन, खासकर दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करें।

कचहरी और सरकारी दफ्तर में तीन दिन की छुट्टी

ब्रिक्स समिट के मद्देनजर दिल्ली की सभी निचली अदालतों में 11, 12 और 13 सितंबर यानी शुक्रवार से रविवार तक लगातार 3 दिन कामकाज नहीं होगा। इसके साथ ही, दिल्ली नगर निगम और केंद्र सरकार के सभी ऑफिस भी 11 सितंबर को बंद रहेंगे। केवल अस्पताल, सफाई और आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।

2009 में ब्रिक्स का पहला शिखर सम्मेलन

गौरतलब है कि यह समूह शुरुआत में ब्राजील, रूस, भारत और चीन को मिलाकर BRIC गठबंधन के रूप में बना था, जिसकी पहली विदेश मंत्री बैठक 2006 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान हुई थी और पहला शिखर सम्मेलन 2009 में रूस के येकातेरिनबर्ग में आयोजित हुआ था। 2011 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद यह समूह BRICS बन गया।

इसके बाद इस गठबंधन का बड़े स्तर पर विस्तार हुआ। जनवरी 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और यूएई इसके पूर्ण सदस्य बने, जबकि जनवरी 2025 में इंडोनेशिया भी इसमें शामिल हो गया। आज इस गठबंधन में 11 पूर्ण सदस्य देश हैं, साथ ही कई साझेदार देश भी इससे जुड़े हुए हैं, जिससे यह वैश्विक स्तर पर आर्थिक और कूटनीतिक रूप से काफी प्रभावशाली बन चुका है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग