राष्ट्रीय

दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई, दो यात्रियों से 68.53 लाख रुपए की नकदी बरामद

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने दो यात्रियों के सामान से 68.53 लाख रुपए की अघोषित नकदी बरामद की। नकदी के संबंध में संतोषजनक दस्तावेज नहीं मिलने पर रकम और यात्रियों को आयकर विभाग को सौंप दिया गया।
2 min read
delhi Airport
IGI Airport cash seizure (Photo-@CISFHQrs)

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सतर्क जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों के पास से 68.53 लाख रुपए की अघोषित नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, आईजीआई एयरपोर्ट पर रैंडम एक्स-बीआईएस (सुरक्षा जांच क्षेत्र) पर तैनात सीआईएसएफ जवानों को एक यात्री की संदिग्ध गतिविधियों और हाव-भाव पर शक हुआ। इसके बाद जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो उसके साथ एक अन्य सह-यात्री की पहचान भी हुई। दोनों यात्री दिल्ली से गुवाहाटी होते हुए अगरतला जाने की फिराक में थे।

संदिग्ध गतिविधियों से हुआ शक

जानकारी के अनुसार, IGI एयरपोर्ट के रैंडम एक्स-बीआईएस (सुरक्षा जांच क्षेत्र) में तैनात CISF जवानों को एक यात्री की गतिविधियां और हाव-भाव संदिग्ध लगे। इसके बाद जवानों ने CCTV फुटेज की जांच की। फुटेज में उसके साथ यात्रा कर रहे एक अन्य सह-यात्री की भी पहचान हुई संदेह के आधार पर दोनों यात्रियों को रोककर उनके हैंड बैग और चेक-इन बैगेज की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सामान से 68,53,500 रुपए की नकदी बरामद हुई।

आयकर विभाग को सौंपी रकम

सीआईएसएफ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बरामद नकदी, यात्रा दस्तावेजों और दोनों यात्रियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए आयकर विभाग (इनकम टैक्स) के सुपुर्द कर दिया है। अब आयकर अधिकारी मामले की जांच कर पैसों के स्रोत का पता लगाने में जुटे हैं।

यात्री के बैग से मिली थी खोपड़ी

गौरतलब है कि 12 अगस्त को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवानों ने एक यात्री के हैंड बैग से खोपड़ी जैसा संदिग्ध अवशेष बरामद किया था। यात्री दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट में सवार होने वाला था। प्री-एंबार्केशन सिक्योरिटी चेक के दौरान एक्स-रे मशीन में जवानों को हैंड बैग के अंदर एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। संदेह के आधार पर बैग की तलाशी ली गई, जिसमें खोपड़ी जैसी वस्तु बरामद हुई थी।

Updated on:
20 Aug 2026 11:48 am
Published on:
20 Aug 2026 11:48 am