राष्ट्रीय

Republic Day 2022: Delhi Metro में आज इन रूटों पर नहीं कर सकेंगे सफर, DMRC ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Metro: गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सर्विस में कुछ बदलाव किए गए हैं। दिल्ली मेट्रो के सभी पार्किंग स्थल 25 जनवरी को सुबह 6 बजे से 26 जनवरी दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे। जानिए और क्या बदलाव रहेंगे-

2 min read
Jan 24, 2022
Delhi Metro Train:

Delhi Metro: गणतंत्र दिवस के दिन अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से कहीं जाने की सोच रहे हैं, तो ट्रैवल करने से पहले ही 26 जनवरी का पूरा शेड्यूल जान लीजिए। दरअसल गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो की सर्विस में कुछ देर के लिए बदलाव किया जाएगा। इसको लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एडवाइजरी जारी की है।

ये स्टेशन रहेंगे बंद:
दिल्ली मेट्रो से मिली जानकारी के अनुसार लाइन 2 (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) पर आंशिक रूप से मेट्रो सेवा प्रभावित रहेंगी। 26 जनवरी को केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी सेवाएं दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। केंद्रीय सचिवालय स्टेशन का इस्तेमाल केवल लाइन 2 और लाइन 6 के बीच यात्रियों की इंटरचेंज के लिए किया जाएगा। इसके अलावा पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सुबह 8:45 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।

बंद रहेंगी पार्किंग:
दिल्ली मेट्रो की पार्किंग को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, 25 जनवरी की सुबह 6 बजे से लेकर 26 जनवरी, 2022 को दोपहर 2 बजे तक सभी मेट्रो पार्किंग स्थल भी बंद रहेंगे। दरअसल सुरक्षा व्यवस्था के तहत यह कदम उठाया गया है, जबकि दिल्ली मेट्रो की बाकी सभी सेवाएं बिना बाधा के चलती रहेगी।

यह भी पढ़ें-Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस परेड के टिकट कैसे खरीदें, जानिए सबकुछ

बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान ये रूट रहेंगे प्रभावित:
इतना ही नहीं 29 जनवरी 2022 शनिवार के दिन 'बीटिंग रिट्रीट समारोह' के लिए भी डीएमआरसी ने मेट्रो सेवाओं में बदलाव किया है। इसके अंतर्गत हुड्डा सिटी सेंटर से समय पुर बादली की येलो लाइन पर केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी और दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन नहीं चलेगी। हालांकि केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह मार्ग) के यात्रियों को इंटरचेंज की अनुमति होगी, और शाम 6:30 बजे से इन मेट्रो स्टेशन पर फिर से सेवाएं बहाल हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें-Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस परेड में होंगी 25 झांकियां, ले.जनरल विजय कुमार संभालेंगे परेड की कमांड

Updated on:
26 Jan 2022 08:31 am
Published on:
24 Jan 2022 08:59 pm
Also Read
View All