2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस परेड के टिकट कैसे खरीदें, जानिए सबकुछ

Republic Day 2022: क्या आप भी गणतंत्र दिवस परेड 2022 को लाइव देखना चाहते हैं। पूरे देश के नागरिक कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ सीट पाने के लिए पहले से टिकट बुक कर लेते हैं। अगर आप भी इस साल परेड में शामिल होना चाहते हैं तो आइए जानें कैसे टिकट बुक करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 24 Jan 2022, 8:25 PM IST

How to Purchase Tickets for Republic Day Parade 2022

गणतंत्र दिवस परेड

Republic Day 2022: देश में इस साल होने वाली गणतंत्र दिवस परेड का देशवासियों को बेसबरी से इंतजार है। गणतंत्र दिवस के दिन होने वाली परेड सभी के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होती है। ये भव्य परेड नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित की जाती है। सेना के तीन अंगों भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना परेड में प्रदर्शन करते हैं। क्या आप भी गणतंत्र दिवस परेड 2022 को लाइव देखना चाहते हैं। पूरे देश के नागरिक कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ सीट पाने के लिए पहले से टिकट बुक कर लेते हैं। बता दें कि आगे की पंक्तिया हमेशा अधिकारियों और वीआईपी लोगों के लिए आरक्षित होती हैं।

अगर आप इनमें से किसी भी व्यक्ति को जानते हैं तो आपके लिए गणतंत्र दिवस परेड 2022 को दिल्ली से लाइव देखना आसान होगा। लेकिन अगर आपको पास नहीं मिलता है और आप इस साल परेड में शामिल होना चाहते हैं तो आइए जानें कैसे टिकट बुक करें।

क्या हैं कीमतें:
गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के टिकट 20 जनवरी 2022 से काउंटरों से खरीदे जा सकते हैं। गणतंत्र दिवस परेड की टिकच 500 रुपये से 50 रुपये के बीच में उपलब्ध हैं। आप अपना टिकट खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस परेड में होंगी 25 झांकियां, ले.जनरल विजय कुमार संभालेंगे परेड की कमांड

यहां से लें टिकट:

गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए टिकट आपको इन जगहों से मिलेगी।
- सेना भवन (गेट नंबर 2)
-शास्त्री भवन काउंटर (गेट 3 के पास)
-जामनगर हाउस (इंडिया गेट के सामने)
-प्रगति मैदान (गेट 1)
-संसद भवन स्वागत कार्यालय- संसद सदस्यों के लिए विशेष काउंटर से
-नॉर्थ ब्लॉक राउंडअबाउट

टिकट काउंटर की टाइमिंग का खयाल रखें:
ये सभी टिकट काउंटर सुबह 10:00 बजे से खुल जाते हैं और दोपहर 12:30 बजे तक खुले रहते हैं। वहीं 2:00 से लेकर शाम शाम 4:30 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं 23 जनवरी से 25 जनवरी 2022 के बीच शास्त्री भवन, जामनगर हाउस, जंतर मंतर और सेना भवन शाम 7 बजे तक खुले रहेंगे।

टिकट के लिए आईडी जरूरी:
इस बात का खास खयाल रखें अगर आपको टिकट खरीदना है तो इसके लिए आपको अपने साथ कोई भारत सरकार द्वारा जारी की गई वैलिड पहचान पत्र रखना होगा जैसे, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड अन्य। इसके अलावा आपको कोरोना वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र भी दिखाना होगा। टिकट केवल उन नागरिकों को दिए जाएंगे जो पूर्ण टीकाकरण प्रमाणपत्र प्रदान करते हैं। टिकट केवल उन्हीं को जारी किए जाएंगे जो केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी कोई भी फोटो आईडी प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें-Repulic Day 2022: जानिए क्या है इस बार गणतंत्र दिवस की थीम

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय