राष्ट्रीय

दिल्ली में मूर्ति विसर्जन के दौरान DND के पास यमुना में डूबने से 5 लड़कों की मौत

नोएडा के रहने वाले 5 लड़के डीएनडी के पास दिल्ली की सीमा पर यमुना नदी में डूब गए। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डूबे हुए सभी लड़कों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
less than 1 minute read
Aug 28, 2022
Major accident during idol immersion, 5 boys died due to drowning in Yamuna
Major accident during idol immersion, 5 boys died due to drowning in Yamuna

दिल्ली में डीएनडी फ्लाईओवर के नीचे रविवार शाम यमुना नदी में डूबने से पांच लड़कों की मौत हो गई। साथियों की चीख-पुकार सुनने के बाद किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यमुना नदी से शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी मृतक नोएडा स्थित सलारपुर गांव के रहने वाले थे। रविवार को यह सभी अपने गांव वालों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए आए थे।


दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके में सालारपुर गांव की कॉलोनी से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होकर डीएनडी के पास यमुना नदी पर पहुंचे थे। इन लोगों के यहां कोई धार्मिक अनुष्ठान हुआ था। रविवार की देर शाम यह लोग नदी में मूर्ति और हवन सामग्री का विसर्जन करने गए थे। तभी यह हादसा हो गया। मूर्ति विसर्जन करते वक्त दो युवकों का पैर फिसला। लोगों ने बताया कि एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में 5 लोग नदी में बह गए।


पांच लोगों के डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, गोताखोर और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया था। देर शाम तक चले राहत कार्य के बाद सभी पांच लोगों के शवों को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया। मृतकों की पहचान अंकित (20), लकी (16), ललित (17), बीरू (19) और ऋतुराज उर्फ सानू (20) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: गुरुद्वारे में दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को कनटेंनर ने मारी टक्कर, 7 की मौत, कई घायल

Published on:
28 Aug 2022 11:32 pm
Also Read
View All
‘बेखौफ होकर करें ड्यूटी, मैं लूंगा जिम्मेदारी’, CJP प्रोटेस्ट में छात्रों पर हिंसा के बीच CRPF प्रमुख ने दिया बयान

Supreme Court Pellet Gun Case: सुप्रीम कोर्ट ने पेलेट गन SOP पर केंद्र से मांगा जवाब, प्रतिबंध की मांग में संशोधन के निर्देश

NEET Paper Leak Protest: ‘निडर होकर करें ड्यूटी, मैं उठाऊंगा जिम्मेदारी’: पेलेट गन विवाद के बीच CRPF महानिदेशक का जवानों को बड़ा संदेश

गुजरात में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 2 साल तक ससुराल वालों से कहती रही- वो ऑस्ट्रेलिया गए हैं

Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी रंग में रंगी गुरु रविदास जयंती, दलित वोटों पर सभी दलों की नजर