28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Uttarakhand News: गुरुद्वारे में दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को कनटेंनर ने मारी टक्कर, 7 की मौत, कई घायल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सिरसा बॉर्डर पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। किच्छा-खटीमा मार्ग पर सिरसा चौकी के सामने तेज रफ्तार कनटेंनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 28 Aug 2022, 10:53 PM IST

Truck collides with container tanker-trolley of devotees going to Gurdwara Darshan, 6 killed

Truck collides with container tanker-trolley of devotees going to Gurdwara Darshan, 6 killed

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में आज एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। यूपी उत्तराखंड के बॉर्डर सिरसा चौकी के पास गुरुद्वारे में दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को कनटेंनर ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्ऱ़ॉली श्रद्धालुओं सहित पलट गई। इसमें करीब 6 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई और कई श्रद्धालु घायल हो गए। आनन फानन में बरा चौकी पर सिरसा चौकी पुलिस ने राहगीरों की सहायता से दर्जनों घायलों को बहेड़ी और किच्छा सहित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इनका उपचार किया जा रहा है।


बताया जा रहा है ये श्रद्धालू उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा से उत्तर प्रदेश क्षेत्र में स्थित उत्तमगंज गुरुद्वारा, बहेड़ी, बरेली दर्शन के लिए जा रहे थे। रविवार के दिन मस्या का त्यौहार था इसी के चलते बगसर गांव के लोग गांव की ही ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर उत्तम नगर के गुरुद्वारे में जा रहे थे। श्रद्धालुओं से भरी ट्ऱ़ॉली जैसे ही अभी सिरसा मोड़ के पास NH-74 पहुंची और जब चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को घुमाया वैसे ही पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 40 से अधिक लोगों में से छह की मौके पर मौत हो गई।


सड़क हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दुर्घटना के बाद श्रद्धालुओं की चीख-पुकार मच गई थी। कनटेंनर चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया है। हादसा यूपी के बहेड़ी थाना क्षेत्र की सीमा में होने के चलते वहां स्थित चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उत्तराखंड के पुलभट्टा थाना क्षेत्र की बरा चौकी से भी पुलिस कर्मी रवाना हुए। दोनों राज्यों की पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दूसरी तरफ यूपी पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेनर को कब्जे में ले लिया है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज में सिरसा मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा,"आज सितारगंज में सिरसा मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।"


सीएम धामी ने राहत कोष से मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए इलाज के लिए निशुल्क इलाज व्यवस्था के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹50000, सामान्य रूप से घायलों को ₹25000 तथा सभी घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा करता हूं। इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।"


यहीं नहीं, मुख्यमंत्री धामी हादसे में घायल श्रद्धालुओं से मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे। उन्होंने ट्वीट कर बताया, "आज सितारगंज-किच्छा हाईवे, सिरसा मोड़ पर हुए हृदय विदारक सड़क हादसे में घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी जाकर कुशलक्षेम जाना। जिलाधिकारी, नैनीताल व उधमसिंह नगर को घायलों के निःशुल्क एवं बेहतर उपचार को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।"

यह भी पढ़ें: कालका से शिमला आ रही रेल कार अचानक पटरी से उतरी, डर से सहमे यात्री, कई ट्रेनें रद्द