28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कालका से शिमला आ रही रेल कार अचानक पटरी से उतरी, डर से सहमे यात्री, कई ट्रेनें रद्द

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर तारा-देवी के पास रेल कार के पटरी से उतरने के बाद दो ट्रेनें रद्द कर दी गईं। ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, फिलहाल ट्रैक को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। ट्रैक की मरम्मत का काम जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 28 Aug 2022, 6:46 PM IST

Train derails on World Heritage Kalka-Shimla railway track, all passengers safe

Train derails on World Heritage Kalka-Shimla railway track, all passengers safe

हिमाचल प्रदेश में कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर एक रेल कार बेपटरी हो गई। शिमला में तारादेवी शोघी के बीच दोपहर के समय यह रेल पटरी से उतर गई। जानकारी के अनुसार तारा देवी और शोधी के बीच कालका से शिमला आ रही रेल कार 72451 अचानक पटरी से उतर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इसमें 8 यात्री सवार थे, जो सुरक्षित हैं। हादसे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।


हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, इसकी जांच की जा रही है। इस हेरिटेज ट्रैक पर यह रेल कार काफी समय से चल रही है। इस रेल कार में सफर करने को पर्यटक ज्यादा तवज्जो देते हैं। रेल कार विशेष बुकिंग पर चलती है। पर्यटन सीजन में सैलानी इस ट्रैक से सफर कर प्रकृति के मनोरम दृश्यों का नजारा लेते हैं। रेल कार की रफ्तार ज्यादा नहीं होती। इस कारण पटरी से उतरने के बावजूद बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि हादसे के दौरान सवारियां सहम गईं थीं।


वहीं, रेलवे स्टेशन शिमला के अधीक्षक प्रिंस सेठी ने पुष्टि करते हुए बताया कि रेल कार अनियंत्रित होकर पटरी से उतर गई लेकिन इसमें किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। हादसे के बाद कालका-शिमला के बीच ट्रेनों का संचालन फिलहाल बंद हो गया है। दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और ट्रैक की मरम्मत का काम जारी है। जल्द ही रेल यातायात बहाल होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में भीषण हादसा, ट्रक से भीदी जीप 3 बच्चों समेत 9 की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान