28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karnataka:भीषण हादसे में हुई 9 की मौत, 11 घायल, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के तुमकुरु जिले में भीषण हादसे में 9 मजदूरों की जान चली गई। इस हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है और मुआवजे का ऐलान किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 25 Aug 2022, 11:15 AM IST

 Karnataka: 9 dead, many injured as truck collides with cruiser in Tumakuru, PM Modi announced compensation

Karnataka: 9 dead, many injured as truck collides with cruiser in Tumakuru, PM Modi announced compensation

कर्नाटक में आज तड़के सुबह भीषण हादसे में 9 लोगों की जान चली गई जबकि कई घायल हो गए हैं। ये घटना तुमकुरु जिले में सिरा नेशनल हाईवे के पास की है। यहाँ एक ट्रक से जीप की टक्कर में 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है और मुआवजे का ऐलान किया है।


पीएम मोदी ने कहा, "कर्नाटक के तुमकुरु जिले में हुआ हादसा दिल दहला देने वाला है। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रत्येक मृतक के परिजन को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।"



इस हादसे पर पुलिस ने जानकारी दी कि "तुमकुरु जिले के सिरा के पास नेशनल हाईवे पर एक जीप के ट्रक से टकरा जाने से तीन बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। ये सभी दिहाड़ी मजदूर, बेंगलुरु की ओर आने वाले मजदूर थे। एसपी राहुल कुमार शाहपुरवाड़ ने घटनास्थल का दौरा किया है।"

यह भी पढ़े- भीषण सड़क हादसा...ट्रक की टक्कर से बस के चालक साइड की सीटें आ गई बाहर

बता दें कि जीप में 24 लोग सवार थे जिनमें कई बच्चे भी थे। कर्नाटक के गृह मंत्री व तुमकु जिले के प्रभारी मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने भी पुलिस इस हादसे की रिपोर्ट ली है और घायलों तक तत्काल मदद पहुंचाने और उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े- रफ्तार बनी मौत: हादसे में 4 बच्चों की मौत, 11 की हालत गंभीर