28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रफ्तार बनी मौत: हादसे में 4 बच्चों की मौत, 11 की हालत गंभीर

उन्हेल-नागदा रोड पर लापरवाही पूर्वक ट्रक को क्रॉस करते समय हुआ हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Hitendra Sharma

•

Updated: 22 Aug 2022, 7:37 PM IST

patrika_mp_ujjain_nagda_school_van_accident.jpg

उज्जैन. जिले के नगदा में उन्हेल-नागदा मार्ग पर सोमवार सुबह हुए हादसे ने एक बार फिर इंदौर के डीपीएस हादसे जैसी दर्दनाक दुर्घटना की याद दिला दी। नागदा के फातिमा स्कूल और एगोशदीप स्कूल के दूसरी से 11वीं के 15 विद्यार्थियों को ले जा रही तूफान सुबह 7 से 7.30 बजे के बीच भैंसों से भरे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि तेज रफ्तार तूफान वाहन पिचक गया।

मौत रफ्तार बनकर दौड़ी और हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई। 11 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज इंदौर और उज्जैन के विभिन्न निजी अस्पतालों में चल रहा है।

यह भी पढ़ें- 23 अगस्त को सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित, जारी हुआ आदेश

इन बच्चों की हुई मौत
1. आदित्य उर्फ भाव्यांश पिता सतीश जैन
2. उमा पिता ईश्वरलाल वाक्तलिया
3. तनाया पिता रमेश नंदेड़ा
4. सुमित पिता सुरेश मदारिया।

ये बच्चे घायल हुए
1. हरीश पिता ईश्वर,
2. निहारिका उर्फ निशा पिता सुरेश मदारिया
3. पर्व पिता सतीश जैन
4. दर्शन पिता सतीश जैन
5. अनुष्का पिता भेरूलाल
6. हिमांशु पिता नारायण मंडावलिया
7. प्रियांशी पिता नारायण मंडावलिया
8. अक्षत पिता पवन धाकड़
9. तनीषा पिता राजेश मेहता
10. श्रेयांश पिता राजेश मेहता
11. प्रयाग जैन

दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सांत्वना देने के साथ मृतकों को श्रद्धांजलि दी। हादसा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर गया, लेकिन सभी जिम्मेदार पल्ला झाड़ते और एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आए। हालांकि पुलिस ने ट्रक और स्कूल वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन जब्त कर लिए हैं।

बच्चों को देख कांप उठी
तूफान वाहन में फातिमा के 13 और एगोशदीप स्कूल के 2 छात्र मौजूद थे। घायलों को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई। घायल बच्चों को जनसेवा अस्पताल नागदा रैफर किया गया। जनसेवा ने हाथ खड़े किए तो दो बच्चों को छोड़ बाकी घायलों का प्राथमिक इलाज कर उज्जैन रैफर कर दिया। तीन गंभीर बच्चों को इंदौर रैफर किया, चार घायल बच्चे उज्जैन आर्थो और तीन बच्चे नागदा के राजा जन्मेजय अस्पताल में उपचाररत हैं। दुर्घटना के बाद सुबह 10 बजे तक दो बच्चों की मौत की खबर आई, लेकिन 11 बजे तक मृत बच्चों की संख्या बढ़कर 4 हो गई।

स्कूलों में सलामती के लिए मांगी दुआएं
दुर्घटना के बाद शहर के अधिकांश स्कूलों ने बच्चों की जल्दी छुट्टी कर दी। घायल बच्चों की सलामती के लिए स्कूलों में दुआएं की जा रही हैं।