राष्ट्रीय

Delhi: दिल्ली पुलिस बैरिकेड में आग लगाकर बनाई रील, वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

Delhi Police: आए दिन दिल्ली में रील्स बनाने के लिए कानून को तोड़ा जा रहा है। पश्चिम विहार इलाके के एक फ्लाईओवर पर एक युवक ने अपनी कार खड़ी कर जाम लगा दिया था और रील बनाई थी। अब दिल्ली पुलिस के बैरीकेड में आग लगाने का पोस्ट सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2024, 1:28 PM IST
Reel made by setting fire to Delhi Police barricade,
दिल्ली पुलिस बैरिकेड में आग लगाकर बनाई रील,

Viral Post: दिल्ली के फ्लाईओवर पर कार रोककर इंस्टाग्राम रील्स बनाने के बाद अब दिल्ली पुलिस के बैरीकेड में आग लगाने का पोस्ट सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आए पोस्ट में दिख रहा है कि एक युवक गले में काफी सोने के आभूषण पहने हुए है और रात में कार रोककर दिल्ली पुलिस के बैरीकेड को आग के हवाले कर देता है। आग लगाने के बाद युवक वीडियो को एक गाने पर रील बनाता दिख रहा है।


रील्स के चक्कर में आए दिन तोड़ रहे कानून



आए दिन दिल्ली में रील्स (Instagram Reels) बनाने के लिए कानून को तोड़ा जा रहा है। पश्चिम विहार इलाके के एक फ्लाईओवर पर एक युवक ने अपनी कार खड़ी कर जाम लगा दी और वीडियो बनाई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने इंस्टाग्राम अकाउंट से वह वीडियो हटा दी है। आरोपी चालक की पहचान नांगलोई निवासी प्रदीप ढाका के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। निहाल विहार थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और वीडियो में दिख रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ दिन पहले दो लड़किओं की दिल्ली मेट्रो और चलती स्कूटी पर रील वायरल हुई थी। इसके बाद नोएडा पुलिस ने उन पर फाइन लगाया।

Updated on:
29 Oct 2024, 1:28 PM IST
Published on: