Rain Alert Delhi: सावन आने के बाद देशभर के कई राज्यों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बादल अब राजधानी में जमकर बरस रहे हैं। दिल्ली में आज सुबह से ही गरज के साथ भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि दिल्ली और NCR क्षेत्र में अगले दो घंटों के दौरान अधिक बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली के सीमापुरी, दिलशाद गार्डन, पटेल नगर और बुराड़ी जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। वहां वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है।
घंटों तक हुई झमाझम बारिश की वजह से एक बार फिर पूरी दिल्ली दरिया में तब्दील होती नजर आ रही है। भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक्स को जानकारी दी कि दिल्ली और NCR क्षेत्रों में अगले दो घंटों के दौरान अधिक बारिश होने की संभावना है। ट्रैफिक जाम में फंसे दिखे लोग।
धौला कुआं, दिल्ली कैंट, रोहिणी, नांगलोई, मायापुरी, राजा गार्डन, पंजाबी बाग, करोल बाग, कनाट प्लेस, इंडिया गेट, चाणक्यपुरी, मोती बाग, लाजपत नगर, सफदरजंग, लोधी रोड, बारापुला, ITO, प्रगति मैदान, पीतमपुरा, शाहदरा, वसंत कुंज, RK पुरम, हौजखास में जमकर बारिश हुई।
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए Red Alert जारी किया है। आज दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की आशंका जताई है।