राष्ट्रीय

Delhi Corona update : सामने आए 1094 आए नए मामले, दो मरीजों की मौत

Delhi Covid-19 Update: दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों केअनुसार, राजधानी में सक्रिया मामलों की संख्या अब 3705 हो गई है जबकि संक्रमण दर बढ़कर 4.82 फीसदी हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2022, 10:33 PM IST
Delhi reports 1094 new Covid-19 cases, 2 deaths in last 24 hours
Delhi reports 1094 new Covid-19 cases, 2 deaths in last 24 hours

नई दिल्ली में कोरोना की रफ्तार में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। शनिवार को पिछले 24 घंटों में 1094 मामले सामने आए हैं। वहीं, 640 मरीज ठीक हुए हैं, 2 मरीजों की मौत हो गई है। 13 फरवरी के बाद से दिल्ली में कोरोना के सबसे अधिक सक्रिय मामले हो गए हैं। 13 फरवरी को राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामले 3926 थे।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 3705 हो गए हैं। संक्रमण दर 4.82% हो गई है। हालांकि, संक्रमित मरीजों की अस्पताल में भर्ती होने की संख्या कम है। वर्तमान में 79 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 2,532 घर में क्वॉरन्टीन हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 22714 सेंपल लिए गए थे। वहीं, राज्य में कोरोना के कंटेन्मेंट ज़ोन की संख्या 647 हो गई है जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में 1042 कोरोना के नए मामले सामने आए थे। बुधवार के बाद से ही दिल्ली में कोरोना के मामले आए दिन और तेजी से बढ़ रहे हैं। आईआईटी मद्रास ने अपने एक अध्ययन में कहा है कि दिल्ली में कोरोना की R वैल्यू 2.1 पहुँच गई है। ये वैल्यू इस बात का संकेत है कि राजधानी में प्रत्येक संक्रमित व्यक्ति दो लोगों को कोरोना से संक्रमित कर रहा है।

बता दें आर वैल्यू इस बात को दर्शाता है कि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति अन्य कितने व्यक्तियों को संक्रमित कर सकता है। यदि यही वैल्यू एक से नीचे जाती है तो कोरोना महमारी को खत्म मान लिया जाएगा। हालांकि, इस अध्ययन में पाया गया है कि वर्तमान में भारत की R-वैल्यू 1.3 है।

यह भी पढ़े - कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, रेड जोन में दिल्ली के 6 जिलों समेत आधा NCR, और बढ़ेंगी सख्तियां!

Updated on:
23 Apr 2022, 10:33 PM IST
Published on: