राष्ट्रीय

तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करें- दिल्ली के एम्स फैकल्टी स्टाफ का शीतकालीन अवकाश रद्द

दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखे जाने के बाद एम्स ने सभी डॉक्टरों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। जो डॉक्टर छुट्टी पर गए थे उनको भी काम पर वापस लौटने के आदेश जारी कर दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2022, 3:23 PM IST
aiims.jpg

दिल्ली में बढ़ती बेतहाशा ठंड और कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ते रफ्तार के वजह से स्कूल पहले ही बंद किया जा चुका है। कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित मामले भी दिल्ली में बहुत ज्यादा आ रहे हैं। इसकी संक्रमण की रफ्तार अब तक आने वाली सभी वेरिएंट से काफी अधिक है। स्थिति को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली एम्स ने अपने सभी फैकेल्टी डॉक्टरों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। साथ ही जो डॉक्टर छुट्टी पर गए थे, उनको भी जल्द ही काम पर लौटने के आदेश जारी किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि अगले आदेश तक डॉक्टर को छुट्टियां लेने पर रोक रहेगी।

दरअसल राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है| दिल्ली एम्स और सफदरगंज में डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना के चपेट में है। ऐसे में अस्पताल में डॉक्टर की कमी ना हो इसलिए छुट्टियों पर गए डॉक्टर उसको जल्द से जल्द वापस आने का आदेश जारी किया गया है।


यह भी पढ़ें : coronavirus cases in India : बेकाबू हो रहा कोरोना, मुंबई-कोलकाता संवेदनशील, दिल्ली में और प्रतिबंधों पर विचार के लिए DDMA ने बुलाई बैठक


जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, बिहार, पंजाब, ओडिशा, कर्नाटक, गोवा, हरियाणा, झारखंड, तेलंगाना में बढ़ते मामलों के कारण शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

क्या है ओमिक्रोन के लक्षण
ओमिक्रोन वायरस कोविड-19 का ही एक नया रूप है विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वायरस ऑफ कंसर्न की कटोरी में शामिल किया है। डॉक्टरों के मुताबिक यह डेल्टा वायरस से कम खतरनाक है। इसके प्रसार की क्षमता कोरोना के अन्य वैरीअंट से ज्यादा है। लेकिन यह जितना तेजी से फैलता है उतनी ही जल्दी ठीक भी हो जाता है। इसका लक्षण बिल्कुल कोरोना से मिलता जुलता है। इसमें सिर दर्द, बदन-दर्द, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश, बुखार, गंध की क्षमता का कमजोर हो जाना, थकावट, कमजोरी, खाने में स्वाद न आना जैसे लक्षण शामिल है।

Published on:
Also Read
View All
Ramlila Maidan Rally: ‘शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को…’ 1984 सिख हिंसा की बरसी पर रैली को लेकर BJP प्रवक्ता CR केशवन ने साधा निशाना

इंडिया गठबंधन की रैली पर भाजपा का तंज, शेरगिल बोले- राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग का एक और महंगा PR अभियान

रामलीला मैदान रैली पर CTI का राहुल गांधी को चौथा खत, कहा- हम व्यापारी हैं BJP एजेंट नहीं, रोजी-रोटी बचाना मकसद

Delhi INDIA Bloc Rally: दिल्ली में भाजपा-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 10 हजार जवान तैनात; कई रास्ते ब्लॉक, पढ़ें ट्रैफिक अपडेट

‘सैन्य ताकत से नहीं, कूटनीति से सुलझेंगे युद्ध’, अटलांटा G20 में बोले जयशंकर, ग्लोबल साउथ पर ऊर्जा संकट का उठाया मुद्दा