1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

coronavirus cases in India : बेकाबू हो रहा कोरोना, मुंबई-कोलकाता संवेदनशील, दिल्ली में और प्रतिबंधों पर विचार के लिए DDMA ने बुलाई बैठक

दिल्ली- मुंबई समेत पूरे देश के कई शहरों में कोरोना की रफ्तार में काफी तेजी दिख रही है। राजधानी दिल्ली में पिछले 5 दिनों में संक्रमित लोगों की संख्या में 3 गुना इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 4099 नए मामले आए हैं, और संक्रमण दर 6.46 % हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 4 Jan 2022, 9:33 AM IST

delhi_covid.jpg

पूरा देश एक बार फिर कोरोना वायरस के चपेट में आता दिख रहा है। दिल्ली -मुंबई समेत कई शहरों में कोरोना की रफ्तार कम होती नहीं दिख रही। बात अगर दिल्ली की करे तो पिछले 5 दिनों में कोरोना के केस में 3 गुना इजाफा हुआ है| पिछले 24 घंटों में राजधानी में 4099 नए केस सामने आए हैं। जो कि पिछले 8 महीनों में इस वायरस से संक्रमित केसो में सबसे ज्यादा है। दिल्ली में इस वक्त कोरोना से संक्रमित एक्टिव केस 10986 हैं, जबकि कंटेनमेंट जोन की संख्या 2008 है। पिछले 15 दिनों में इसके नए वेरिएंट की अगर बात करें तो इसमें भी काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। जिनोम सीक्वेंसिंग में 84 फ़ीसदी मामले ओमिक्रोन के थे।

DDMA और कड़े प्रतिबंधो पर कर सकता है विचार
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( DDMA ) देश की राजधानी में कोरोना संक्रमितों के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के बीच आज अपनी बैठक में और कड़े प्रतिबंधों पर विचार कर सकता है। ताकि संक्रमण के तेजी से प्रसार पर काबू पाया जा सके। 29 तारीख को हुए पिछले बैठक में डीडीएमए ने दिल्ली में येलो अलर्ट के तहत कई प्रतिबंध लगाए थे। जो कि अभी भी जारी रहेंगे।


यह भी पढ़ें : Corona Cases in Delhi : बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, 84 फीसदी मरीज ओमीक्रोन के


मायानगरी मुंबई में भी हालात बद से बदतर होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में मुंबई में कोरोना से संक्रमित 8082 नए मामले आए हैं। जिसमे नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 40 नए केस सामने आए हैं। मुंबई में 11 एक्टिव कंटेनमेंट जोन है और 318 इमारतों को पूरी तरह सील किया गया है| जैसे जैसे मामले बढ़ रहे हैं, वैसे- वैसे हमारी पाबंदियां भी बढ़ेंगी। यहाँ अस्पताल में 90% बेड अभी भी खाली है।

अन्य राज्यों में भी कोरोना के नए केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल में 6078, केरल में 2560, गुजरात में 1259, हरियाणा में 793, उत्तर प्रदेश में 572, बिहार में 344 और छत्तीसगढ़ में 698 नए केस दर्ज किए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय