
दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार तेज रफ्तार से वृद्धि हो रही है। लगभग 4000 केस पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं मामलों में, 84% केस पॉजिटिव आ रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 4.59 % से बढ़कर 6.5 % हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि बीते 2 दिनों के दौरान दिल्ली में आईएलबीएस, एलएनजेपी, एनसीडीसी से जो जिनोम सीक्वेंसिंग के रिपोर्ट आए हैं, उसमें 84% केस नए वेरिएंट के हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा लोग सतर्क रहें और प्रोटोकॉल का पूरा -पूरा पालन करें, तो सख्ती बढ़ाने की आवश्यकता बिल्कुल नहीं पड़ेगी। अभी तक कोई ऐसा मरीज जो नए वेरिएंट से संक्रमित है, उसे ऑक्सीजन या वेंटीलेटर पर जाने की जरूरत नहीं हुई है। पिछली बार जब इतने लोग बीमार थे तो बहुत बड़ी संख्या में लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा था। दिल्ली में अभी कोरोना संक्रमित 202 लोग हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं।
दिल्ली सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर कोरोना का संक्रमण दर 5 फीसदी से ऊपर हो जाता है तो रेड अलर्ट लागू हो जाएगा। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के मुताबिक अगर दिल्ली में संक्रमण दर 5% से ऊपर जाती है और लगातार दो दिन इस पर बना रहता है या फिर हॉस्पिटल में 3000 बेड भर जाते हैं तो इस स्थिति में राजधानी में रेड अलर्ट जारी हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : बिहार में सात दिन में 13 गुना बढ़े कोरोना केस, 100 से ज्यादा डॉक्टर भी संक्रमित हुए
रेड अलर्ट के दौरान पूरी तरह से कर्फ्यू लागू हो जाएगा, जो कि सप्ताह के अंत पर भी रहेगा। स्कूल , शिक्षण संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे। पढ़ाई ऑनलाइन होगी। दुकान और व्यवसायिक प्रतिष्ठान जो गैर जरूरी सामान बेच रहे हो उनको भी दुकान बंद रखने का आदेश दिया जाएगा। सभी स्टेडियम, स्विमिंग पूल को बंद कर दिया जाएगा। बस वो खिलाड़ी स्टेडियम जा सकेंगे जो किसी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। धार्मिक स्थल में जाने की इजाजत नहीं होगी। सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स थिएटर बैंकट हॉल ऑडिटोरियम असेंबली हॉल पूर्णतः बंद रहेंगे।
Updated on:
3 Jan 2022, 3:54 PM IST
Published on:
3 Jan 2022, 3:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.