राष्ट्रीय

JNU के पूर्व छात्र शरजील इमाम और आसिफ इकबाल तन्हा को बड़ी राहत, देशद्रोह के मामले में हुए बरी

Sharjeel Imam in Jamia Violence Case: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शरजील इमाम को आज दिल्ली की साकेत कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। शरजील इमाम और आसिफ इकबाल तन्हा को जामिया यूनिर्वसिटी में हुई हिंसा के मामले में देशद्रोह के मामले से आरोप मुक्त किया गया है।  

2 min read
sharjeel_imam.jpg
Delhi's Saket court discharges Sharjeel Imam in Jamia Violence case registered in 2019

Sharjeel Imam in Jamia Violence Case: दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ( JNU) के पूर्व छात्र शरजील इमाम को आज कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शनिवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट शरजील इमाम और आसिफ इकबाल तन्हा को देशद्रोह के मामले में आरोप मुक्त करार दिया। इन दोनों पर साल 2019 में दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को फैलाने और लोगों को भड़काने का आरोप था। शरजील इमाम और आसिफ इकबाल तन्हा पर दंगा और गैरकानूनी असेंबली से संबंधित भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे। लेकिन शनिवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने दोनों को देशद्रोह के मामले से आरोप मुक्त कर दिया। साकेत कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अरुल वर्मा ने आदेश पारित किया है।


देशद्रोह से आरोप मुक्त होने के बाद भी जेल में रहना होगा

हालांकि देशद्रोह के आरोप से मुक्त होने के बाद भी शरजील इमाम को अभी जेल में ही रहना होगा, क्योंकि 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के मामले से संबंधित साजिश मामले में वह अरोपी है। उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत केस दर्ज है। शरजील इमाम पर कई मामले है। जिनकी सुनवाई अलग-अलग चल रही है।


सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की थी हिंसा


मालूम हो कि 2019 में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हिंसा तब भड़की थी जब नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। इस झड़प के बाद जामिया विवि के पास जमकर बवाल मचा था। इस हिंसा के पीछे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र शरजील इमाम और सह-आरोपी आसिफ इकबाल तन्हा को आरोपी बनाया गया था।


दंगा भड़काने और भड़काऊ भाषण देने का लगा था आरोप

तब जेएनयू के छात्र शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दंगा भड़काने, भड़काऊ भाषण देने और उससे जुड़े कई अन्य मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। शरजील और उनके साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 147, 148, 149, 186, 353, 332, 333, 308, 427, 435, 323, 341, 120B और 34 के तहत वाद दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें - BBC डॉक्यूमेंट्री पर JNU में हंगामा: पत्थरबाजी, बिजली-इंटरनेट भी बंद

Published on:
04 Feb 2023 02:22 pm
Also Read
View All
हॉर्मुज में हमले के बाद 3 भारतीयों की मौत पर भारत सख्त, विदेश मंत्रालय ने दूसरी बार अमेरिकी राजदूत को बुलाया

Meenakshi Natarajan: सुप्रीम कोर्ट के नामांकन रद्द मामले में फैसले पर मीनाक्षी नटराजन का पहला रिएक्शन, बोलीं- ‘चाहे डेमोक्रेसी हारेगी या जीतेगी’

सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने पर कांग्रेस की नई रणनीति, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा-अब हाई कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

‘बोलने की आजादी नहीं है, ममता बनर्जी सुनती नहीं हैं’, TMC के बागी सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने तोड़ी चुप्पी

Child Murder: महिला वकील ने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर 5 साल की बेटी का किया कत्ल