राष्ट्रीय

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए कैंपस, बच्चे सुरक्षित

School Bomb Threat: दिल्ली के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभाला, सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
bomb threat in delhi schools, delhi police alert
दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी (फोटो सोर्स- IANS)

Bomb Threat:दिल्ली में कई स्कूलों को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। द ब्रिटिश स्कूल, सरदार पटेल विद्यालय, स्प्रिंगडेल्स स्कूल और एयर फोर्स बाल भारती स्कूल समेत कई संस्थानों को धमकी भरे ईमेल मिले। सूचना मिलते ही स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और दिल्ली पुलिस, बम डिटेक्शन टीम, स्निफर डॉग स्क्वॉड और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया, हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

स्कूलों में परीक्षा के पहले ही दिन आई धमकी की खबर

धमकी भरे ईमेल सुबह करीब 10:30 से 10:45 बजे के बीच मिले। उस वक्त कई स्कूलों में हाफ इयरली (अर्धवार्षिक) परीक्षाएं चल रही थी। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत परीक्षाओं को रोक दिया और पैनिक से बचने के लिए पूरे परिसर को खाली करा लिया गया।

इन स्कूलों को मिली धमकी

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, जिन स्कूलों को धमकी भरे मैसेज मिले, उनमें ये बड़े नाम शामिल हैं-

द ब्रिटिश स्कूल
सरदार पटेल विद्यालय
स्प्रिंगडेल्स स्कूल
एयर फोर्स बाल भारती स्कूल
आर्मी पब्लिक स्कूल (धौला कुआं)

अभिभावकों को भेजा मैसेज, परीक्षाएं स्थगित

घटना के तुरंत बाद सरदार पटेल विद्यालय समेत अन्य स्कूल प्रशासनों ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर स्थिति की जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें घर वापस भेज दिया गया है। फिलहाल बची हुई परीक्षाओं को लेकर स्थिति का आकलन किया जा रहा है, जिसके बाद नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

एंटी-सैबोटाज चेकिंग जारी, साइबर सेल एक्टिव

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, स्निफर डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल टीमों ने मोर्चा संभाला। पूरे स्कूल परिसरों में चेकिंग अभियान (Anti-sabotage check) चलाया गया। राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामान नहीं मिला।

साइबर सेल खंगाल रही ईमेल का आईपी एड्रेस

ऐसा ही एक मामला कुछ दिनों पहले 9 सितंबर को दिल्ली के सिविक सेंटर को भी इसी तरह की बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो बाद में फर्जी साबित हुई। पुलिस की साइबर टीम अब इस नए ईमेल के सोर्स और आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हरकत की किसने।

Updated on:
15 Sept 2026 02:06 pm
Published on:
15 Sept 2026 12:55 pm
Also Read
View All
Umar Khalid Nationalist: उमर खालिद पर डॉक्यूमेंट्री विवाद में गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद बोले- ‘वह राष्ट्रवादी हैं’

कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी, 50% AICC सचिवों की हो सकती है छुट्टी; राहुल-प्रियंका ने 130 नेताओं के लिए इंटरव्यू लिए

झारखंड भर्ती विवाद में हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 2 दिन का समय, 18 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

First World War Tanks: 110 साल पहले रणभूमि में उतरी थी ‘लोहे की दीवार’, आज आसमान में मंडरा रहे ड्रोन… फिर भी टैंक क्यों कायम?

बंगाल में पीड़ित चेहरों पर क्यों दांव लगा रही BJP? नंदीग्राम से चंद्रनाथ रथ की मां को बनाया प्रत्याशी, जानें वजह