राष्ट्रीय

Delhi Weather News Update Today: राजधानी में आज बारिश के आसार, कल से और बढ़ेगी ठंड, जानिए कहां पहुंचा AQI

Delhi Weather News Updates Today राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज सर्द हो चला है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में इसका असर देखने को मिल रहा है। इस बीच आईएमडी ने दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है। यही नहीं इसके बाद अगले 24 घंटे में दिल्ली में तापमान में भी गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना बनी हुई है।
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2021, 10:11 AM IST
Delhi Weather News Update Today

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज ( Delhi Weather News Updates Today ) बदल चुका है। बीते कुछ दिनों में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ( Snowfall ) के चलते राजधानी में सर्द हवाओं ने डेरा जमा लिया है। इससे ठिठुरन बढ़ी है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) की ओर से गुरुवार को बारिश ( Rain ) का पूर्वानुमान जताया गया है। यानी दिल्लीवासियों को सर्द हवाओं के बीच बारिश का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं मौसम विभाग ने इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज करने की संभावना भी जताई है। हालांकि राजधानी में वायु प्रदूषण अब भी चिंता का कारण बना हुआ है।

राजधानी में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ सकती है। बीते दिनों से चल रही सर्द हवाओं के बीच गुरुवार को बारिश के आसार बने हुए हैं, ऐसे में राजधानी में पारा और लुढ़केगा और लोगों को कंपा देने वाली ठंड का एहसास होगा। बता दें कि राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

IMD के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार शाम को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद दिल्ली और उससे सटे इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। राजधानी में शुक्रवार से तापमान में और गिरावट आ सकती है।

इसलिए लुढ़केगा पारा

दरअसल राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने के पीछे जो बड़ी वजह है वो ये कि अगले 24 घंटे में हिमालय से ठंडी और शुष्क उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं। ऐसे में इन हवाओं के कारण राजधानी दिल्ली का तापमान गिरने के आसार बने हुए हैं।

टूटा था 6 साल पुराना रिकॉर्ड

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बता दें कि बीते रविवार को दिल्ली में सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दौरान तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। जो बीते 6 वर्षों में दिसंबर के शुरुआती दिनों में सबसे कम रहा।

प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

दिल्ली में एक तरफ मौसम करवट ले रहा है तो दूसरी तरफ अब भी प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। राजधानी में गुरुवार को ओवर ऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स ( Air Quality Index ) 337 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' कैटेगरी में आता है। जो चिंता बढ़ाने वाला है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि गुरुवार को हल्की बारिश और हवाएं चलने के बाद अगले 24 से 48 घंटों में प्रदूषण में राहत मिल सकती है।

Published on:
Also Read
View All
भगवान राम पर कीर्ति आजाद के बयान पर बोले राशिद अल्वी- हिंदू धर्म के मामले में दूसरे लोग दखल न दें

1984 में हजारों सिखों के नरसंहार पर मंत्री सिरसा ने उठाए सवाल, किताब में लिखे दावों को बताया भ्रामक

फाल्टा में टीएमसी नेता जहांगीर खान की अवैध बहुमंजिला इमारत को गिराने का काम शुरू, बीजेपी ने बताया आम लोगों की जीत

सुनेत्रा पवार के फैसले पर टिकी दोनों राष्ट्रवादी के विलय की उम्मीद, अमोल मिटकरी बोले- महाराष्ट्र को जल्द मिलेगी गुड न्यूज

‘प्रधानमंत्री होना जरूरी नहीं…’, सोनिया गांधी की किताब पर दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने ऐसा क्यों कहा?