राष्ट्रीय

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में लगातार पांचवें दिन बारिश, IMD ने कहा जारी रहेगा सिलसिला

Delhi Weather News Updates Today दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2021, 9:43 AM IST
Delhi Weather News Updates Today
Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज ( Delhi Weather News Updates Today ) लगातार पांचवें दिन भी मानसून से लबरेज रहा। शनिवार सुबह की शुरुआत भी बारिश ( Delhi Rains ) के साथ ही हुई। कई इलाकों में घने बादल भी छाए रहे। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर भी पानी भर जाने से यातायात खासा प्रभावित हुआ है।

भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो फिलहाल दिल्ली में मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा। अभी दिल्ली में रुक-रुक का बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार बने हुए हैं। 6 सितंबर के बाद एक बार फिर मानसून ( Monsoon In Delhi ) जोर पकड़ सकता है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को भी कई इलाकों में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश को लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के मुताबिक रविवार यानी 5 सितंबर को हल्की बारिश के आसार हैं, इसके लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं अगले सप्ताह में सोमवार से गुरुवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यानी 6 सितंबर से एक बार फिर दिल्ली के कई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

इन इलाकों में अच्छी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक सोहना, अलीगढ़, बुलंदशहर, खुर्जा, शिकारपुर, एटा में भी बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र

IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर के मुताबिक 6 सितंबर के बाद उत्तर-पश्चिम और इसके पास मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। ऐसे में इसका असर देश के अन्य इलाकों के साथ-साथ दिल्ली में भी देखने को मिल सकता है।

बता दें कि दिल्ली में बीते पांच दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। बुधवार को ही राजधानी में 19 वर्ष पुराना बारिश का रिकॉर्ड टूटा। एक दिन में दिल्ली में 117.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। जो सितंबर के कुल बारिश का 90 फीसदी था। इस वर्ष सितंबर के महीने में दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की जा रही है। गुरुवार को भी झमाझम बारिश के साथ दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें सैलाब बन गईं।

Published on: