राष्ट्रीय

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather News Updates Today दिल्ली में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी और उमस के बीच शुक्रवार को राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं, वहीं काले बादल भी छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक धूप-छांव का सिलसिला दिनभर चल सकता है
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2021, 9:40 AM IST
Delhi Weather News Updates Today
Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather News Updates Today ) से अब मानसून ( Monsoon In Delhi ) अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। वापसी के साथ ही दिल्ली के कुछ इलाकों में एक बार फिर बारिश के आसार बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में काले बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

इससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा अंतर नहीं देखने को मिलेगा। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सूरज की तपिश ने दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही दिन में बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार हालांकि कम ही रहेगी, लेकिन बारिश के चलते दिल्लीवासियों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।

हालांकि इसके साथ ही दिल्ली में मानसून अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। जल्द ही राजधानी से इस वर्ष के मानसून की विदाई हो जाएगी। बता दें कि इस वर्ष मानसून ने विदा होने में अधिक समय लिया है। आमतौर पर दिल्ली में मानसून की विदाई 25 सितंबर तक हो जाती है। लेकिन इस वर्ष अक्टूबर के पहले सप्ताह तक भी मानसूनी गतिविधियां बरकरार हैं।

दरअसल बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से देश के कई इलाकों में इस वक्त भी अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। इसी का असर है कि दिल्ली में अबतक मानसूनी गतिविधियां दिखाई दे रही हैं।

तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान

तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से अधिक होगा, वहीं अधिकतम तापमान भी 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

दरअसल इस पूरे हफ्ते बढ़ते पारे की वजह से गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया है।

Published on: