राष्ट्रीय

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में फिलहाल बारिश से राहत नहीं, जानिए कब तक बरसेंगे बदरा

Delhi Weather News Updates Today दिल्ली में चार महीने में हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश, सबसे ज्यादा सिंतबर के महीने में हुई बरसात
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2021, 9:37 AM IST
Delhi Weather News Updates Today
Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather News Updates Today ) में सितंबर के महीने में मानसून ( Monsoon In Delhi ) खासा मेहरबान है। शनिवार से रुक-रुक कर राजधानी में अच्छी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का ये सिलसिला सोमवार को भी जारी रहेगा। हालांकि सोमवार को हल्की बारिश ( Delhi Rains ) के आसार हैं। आईएमडी ( IMD ) के मुताबिक दिनभर बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस हफ्ते में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे साथ ही गरज चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में रिकॉर्ड भारी बारिश होने के एक दिन बाद रविवार को आसमान में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। IMD के मुताबिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

4 महीनों में हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश
बता दें कि दिल्ली में 4 महीनों में 1139 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो कि 46 साल में सबसे अधिक है। यह 1975 में हुई 1155 मिमी बारिश से थोड़ी कम है। हालांकि में इसमें सबसे ज्यादा बारिश सितंबर के महीने में ही दर्ज की गई है।

धीमी पड़ी दिल्ली की रफ्तार
मानसून भले ही दिल्ली पर मेहरबान नजर आ रहा है, लेकिन झमाझम बारिश ने दिल्ली की रफ्तार को धीमा कर दिया है। खास तौर पर शनिवार को हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जल जमाव से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

दिल्ली में बड़ी आवाजाही वाली सड़कों की सबसे ज्यादा हालत खराब रही डब्ल्यूएचओ बिल्डिंग के पास रिंग रोड, आईटीओ, हवाई अड्डा रोड,मोती बाग और आरके पुरम के अलावा मधु विहार, हरि नगर, रोहतक रोड, बदरपुर, सोम विहार, आईपी स्टेशन के पास रिंग रोड, विकास मार्ग, संगम विहार, महरौली-बदरपुर रोड, पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, मुनीरका, राजपुर खुर्द, नांगलोई और किराड़ी समेत अन्य रास्तों पर भी जलभराव देखा गया।

इन इलाकों में रविवार को भी हालात कमोबेश वैसे ही नजर आए। हालांकि छुट्टी का दिन होने के कारण ज्यादा ट्रैफिक नहीं था।

सोमवार के लिए अनुमान है कि आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अधिकतम तापतमान 33 तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं। ये सिलसिला 16 सितंबर तक जारी रहने के आसार हैं।

Published on:
Also Read
View All
Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

Latur Blast: सामान उतारते समय अचानक फटा कूरियर पार्सल, धमाके से वाहन के शीशे टूटे, इलाके में मची अफरा-तफरी

JDU के पोस्टर से क्यों गायब हुए ललन सिंह? नीरज कुमार के बयान से बिहार की सियासत में हलचल

जदयू में घट रहा ललन सिंह का दबदबा? नीरज कुमार बोले- वरिष्ठ हैं तभी तो केंद्रीय मंत्री हैं, लेकिन पार्टी की साख बचाना जरूरी था

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात