राष्ट्रीय

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली को फिर भिगोएगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather News Updates Today दिल्ली में मानसून अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। विदा होता मानसून एक बार फिर दिल्ली को भिगोने को तैयार है। इस वर्ष मानसून अपने तय समय से काफी देरी से विदा हो रहा है। आमतौर पर दिल्ली से मानसून की विदाई 25 सितंबर तक हो जाती है, लेकिन इस बार अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक मानसून गतिविधियां जारी हैं

2 min read
Oct 14, 2021
Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather News Updates Today ) में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, लेकिन भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक अगले 48 घंटे में राजधानी में एक बार फिर बारिश ( Rain ) के आसार बन रहे हैं। शनिवार शाम से रविवार और सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों को मानसून ( Monsoon In Delhi ) की बारिश भिगोएगी।

दरअसल दिल्ली में मानसून अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। विदा होता मानसून एक बार फिर दिल्ली को भिगोने को तैयार है। बता दें कि इस वर्ष मानसून अपने तय समय से काफी देरी से विदा हो रहा है। आमतौर पर दिल्ली से मानसून की विदाई 25 सितंबर तक हो जाती है, लेकिन इस बार अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक मानसून गतिविधियां जारी हैं।

गर्मी और उमस से परेशान दिल्लीवासियों के लिए सुकून की खबर है। विदा होने से पहले एक बार फिर मानसून राजधानी को भिगोने को तैयार है। दो से तीन दिन होने वाली बारिश राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज कराने के साथ ही लोगों को गर्मी और उमस से राहत भी देगी।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने मौसम के एक सिस्टम के चलते दिल्ली में एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां देखने को मिल कती हैं। मौसम में शनिवार से बदलाव देखने को मिलेगा। शनिवार को गरज-चमक हो सकती है, वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी के भी आसार हैं।

वहीं रविवार और सोमवार तक दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही तापमान भी लुढ़केगा।

फिलहाल दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा था, लेकिन दो दिन बाद इसके सामान्य होने की संभावना बनी हुई है। शनिवार के बाद 20 से 21 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया जा सकता है।

वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो इसके भी 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। जबकि फिलहाल ये 34 से 35 के आस-पास बना हुआ है। यानी मौसम के करवट लेने के साथ राजधानी में पारा चार से पांच डिग्री तक लुढ़कने के आसार बने हुए हैं।

बता दें कि दिल्ली में इस वर्ष सितंबर के महीने में बारिश ने कई रिकॉर्ड तोड़े। हालांकि 77 वर्ष पुराना सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।

Published on:
14 Oct 2021 10:19 am
Also Read
View All