डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले डेरा चीफ को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने रोहतक के सुनारिया जेल में बंद गुरमीत को 21 दिन की पैरोल दे दी है।
दुष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कोर्ट ने डेरा प्रमुख को राहत देते हुए 21 दिन की फरलो दे दी है। बताया जा रहा है कि गुरमीत रोहतक की सुनारिया जेल में है। यहां बाहर निकलते ही वो सबसे पहले सिरसा स्थित अपने डेरा पर जाएगा। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिरसा डेरे पर पुलिस की निगरानी में रहेगा। इसके साथ ही सोमवार को जेल के आसपास पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस की निगरानी में रामरहीम को जेल से डेरे पर ले जाया जाएगा।
इससे पहले राम रहीम अलग-अगल कारणों के चलते गुरमीत को पैरोल तो मिली है, लेकिन फरलो पहली बार मिली है। वह भी 21 दिन की है। राम रहीम को फरलो देने को लेकर कई चीजों से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें - डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की जेल में अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया
दरअसल डेरा प्रमुख गुरमीत को मिली 21 दिन की फरलो को पंजाब विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। गुरमीत जेल में रहते हुए पहली बार सिरसा स्थित डेरा पहुंचेगा। सिरसा डेरे में भी अनुयायियों का जुड़ना शुरू हो गया है। पंजाब में चुनाव के बीच गुरमीत के बाहर से चर्चाएं भी तेज हो गई हैं, वो अपने अनुयायियों को किसी खास दल को वोट डालने के लिए प्रेरित कर सकता है।
बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से रेप मामले में अगस्त 2017 में सजा सुनाई थी। इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी उसे सजा हुई।
बता दें कि जेल नियमों के तहत किसी भी कैदी को पेरोल या फरलो लेने के अधिकार है। हालांकि इसका फैसला सरकार व जिला प्रशासन को कानून व्यवस्था या दूसरी आपत्तियों को देखकर लिया जाता है।
पिछले दिनों रामरहीम ने जेल प्रशासन से 21 दिन की फरलो मांगी थी। जेल प्रशासन ने सरकार के पास अर्जी भेजी थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को गुरमीत को फरलो की हरी झंडी मिल गई।
यह भी पढ़ें - Ranjit Singh Murder Case: राम रहीम सहित 5 आरोपियों को उम्र कैद