वकीलों का कहना है कि इस मामले में सीबीआई कोर्ट से गुरमीत राम रहीम को फांसी की सजा देने के मांग कर रही थी, लेकिन अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। बता दें कि 12 अक्टूबर की सुनवाई के दौरान गुरमीत राम रहीम और कृष्ण लाल के वकील द्वारा बहस पूरी हो चुकी थी। वहीं आज की कार्रवाई के दौरान जसबीर, सबदिल और अवतार के वकील द्वारा भी बहस पूरी कर दी गई है।