प्रवासी मजदूरों का कहना है कि वो रोजगार की तलाश में यहां आए थे, लेकिन जब वो जिंदा ही नहीं रहेंगे फिर उनके परिवारों का ध्यान कौन रखेगा। हमारा कश्मीर में रहना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है, आतंकी गैर-कश्मीरियों को बीते कई दिनों से निशाना बना रहे हैं। मजदूरों का कहना है उनके पास कोई जमापूंजी भी नहीं है, कुछ ने आरोप लगाया कि जिस ईंट के भट्टे में वे काम करते थे वहां के मालिक ने उनका बकाया पैसा भी नहीं दिया है।