राष्ट्रीय

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद पहला रिएक्शन, संसद में कांग्रेस नेता जयराम रमेश से हुई दिलचस्प बातचीत

इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश से मुलाकात के दौरान कहा, 'आई एम ए स्ट्रीट फाइटर, नॉट एन एसी एक्टिविस्ट।' जानिए पूरा मामला।
2 min read
Jul 27, 2026
Dharmendra Pradhan First Reaction After Resignation, Dharmendra Pradhan, Dharmendra Pradhan News, Dharmendra Pradhan Resignation, Dharmendra Pradhan Statement,
संसद के मानसून सत्र के दौरान संसद परिसर में भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान। (फोटो: IANS)

Dharmendra Pradhan First Reaction After Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान की कांग्रेस नेता जयराम रमेश से मुलाकात चर्चा का विषय बन गई। संसद भवन के गलियारे में दोनों नेताओं के बीच कुछ पल की बातचीत हुई, जिसमें जयराम रमेश ने प्रधान से सहानुभूति जताई। इसके जवाब में धर्मेंद्र प्रधान ने ऐसा जवाब दिया, जिसकी अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। इस दौरान उन्होंने खुद को 'स्ट्रीट फाइटर' बताते हुए एक अहम टिप्पणी भी की।

संसद के गलियारे में हुई दिलचस्प बातचीत

सोमवार को संसद परिसर में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश, धर्मेंद्र प्रधान से मिले। जयराम रमेश ने उनसे कहा, 'इट हैपन्स.' इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने तुरंत जवाब दिया, 'नथिंग हैपन्स.' इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'आई एम ए स्ट्रीट फाइटर, नॉट एन एसी एक्टिविस्ट.' दोनों नेताओं के बीच हुई यह संक्षिप्त बातचीत संसद के गलियारों में चर्चा का विषय बन गई।

इस्तीफे के बाद पहली बार पहुंचे संसद

धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार संसद पहुंचे थे। संसद भवन में एनडीए के कई सांसदों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान भी दिखाई दी। कुछ सांसदों ने इसे राजनीतिक जीवन का सामान्य उतार-चढ़ाव बताते हुए उनका हौसला बढ़ाया। संसद परिसर में उनकी मौजूदगी और नेताओं से मुलाकातों पर सभी की नजरें बनी रहीं।

भाजपा नेताओं ने किया समर्थन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भाजपा उनके समर्थन में खुलकर सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की है। भाजपा का कहना है कि प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही और नैतिक जिम्मेदारी का उदाहरण है। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनका राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता आगे भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण रहेगी।

क्या मिल सकती है नई जिम्मेदारी?

भाजपा के भीतर धर्मेंद्र प्रधान को संगठन और चुनावी रणनीति का अनुभवी नेता माना जाता है। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, उत्तराखंड, कर्नाटक और अन्य राज्यों में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आने वाले समय में उन्हें संगठन या किसी राज्य के विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Also Read
View All
‘2018 के बाद UP में नहीं आई शिक्षक भर्ती’, कॉकरोच जनता पार्टी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, उठाया युवाओं के रोजगार का मुद्दा

NEET 2024 से 2026 तक कैसे बदला पेपर लीक पैटर्न? परीक्षा सुधार टास्क फोर्स सदस्य बोले- इस बार पेपर सेटर ने तोड़ा भरोसा

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की मौत के मामले में बड़ा अपडेट! जांच टीम में सदस्यों की संख्या 3 से बढ़ाकर हुई 10

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करने वाली 10वीं की छात्रा ने आत्महत्या की

सीएम चंद्रबाबू नायडू के साथ मंच साझा करने वाली 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, तीन दिन पहले बनी थी चर्चा का केंद्र