25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET विवाद के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Jul 25, 2026

Dharmendra Pradhan on NEET re-exam

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Photo-IANS)

Dharmendra Pradhan Resignation: दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि यह पिछले कई दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरना-प्रदर्शन चल रहा है।

नीट यूजी 2026 पेपर लीक के बाद से देश में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जोरदार मांग उठ रही थी। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक इसी मुद्दे को लेकर 26 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठे थे, हालांकि उन्होंने अब भूख हड़ताल खत्म कर दी है।

इसके आलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, उन्होंने भी प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था।

इससे पहले कल शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए पर बड़ा एक्शन लिया था जिसमें 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके साथ ही जिन अधिकारियों की भूमिका गंभीर लापरवाही या अनियमितताओं में सामने आई है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात सामने आई थी।

अभिजीत दीपके ने दी प्रतिक्रिया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे आंदोलन की बड़ी जीत बताया है। दीपके ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो जारी करते हुए कहा, "हमने यह कर दिखाया है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।"

दूसरी तरफ, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक्स (X) हैंडल से एक के बाद एक लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं जिनमें खुशी जाहिर करते हुए यह संदेश दिया जा रहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से भी जीत हासिल की जा सकती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सीजेपी की तरफ से कहा गया है कि यह लोकतंत्र की बड़ी जीत है।