राष्ट्रीय

धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी और CJP पर साधा निशाना, बोले: विपक्ष का सिर्फ एक मकसद ‘रि​जीम चेंज’

धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का मकसद छात्रों का हित नहीं, बल्कि रिजीम चेंज और अराजकता फैलाना है।
2 min read
• •
Oct 16, 2026
political instability
धमेंद्र प्रधान ने विरोध प्रदर्शन को लेकर विपक्षी दलों पर बोला हमला, Photo Source@ANI

बीजेपी सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उनके पूरे इकोसिस्टम पर तीखा हमला बोला है। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि देश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों का असली मकसद छात्रों का हित नहीं, बल्कि 'Regime Change' (सत्ता परिवर्तन) और बांग्लादेश की तरह अराजकता फैलाकर राजनीतिक व्यवस्था को अस्थिर करना है।

आंदोलन का असली चेहरा अब किसी से छिपा नहीं

सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, राष्ट्रीय हित, व्यवस्था सुधारने के दावों और छात्रों के कल्याण के नाम पर शुरू किए गए CJP के इन विरोध प्रदर्शनों का असली चेहरा अब किसी से छिपा नहीं है। "सत्ता परिवर्तन" (Regime Change) की खुलकर बात करना और बांग्लादेश से प्रेरणा लेना, यह साफ तौर पर दिखाता है कि यह छात्रों की आड़ में देश में अराजकता फैलाने और राजनीतिक व्यवस्था को अस्थिर करने की एक सोची-समझी साजिश है।

लेकिन, विदेशी ताकतों के दम पर सत्ता पाने का सपना देखने वाले इन राष्ट्र-विरोधी तत्वों को यह समझ लेना चाहिए कि भारत में सत्ता परिवर्तन केवल लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के जरिए ही होता है। इसलिए, भारत की जनता इस अलोकतांत्रिक सोच को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

राहुल गांधी जनादेश का कर रहे अपमान

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जो पहले ही 100 बार हार का सामना कर चुके हैं, वे बार-बार जनता के जनादेश का अपमान करते हैं। जब चुनावी प्रक्रिया से मनचाहे नतीजे नहीं मिलते, तो कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने की कोशिश करती है। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनता को दिन-प्रतिदिन परेशान करना ही हमेशा से उनका मकसद रहा है। यह कांग्रेस की उसी लोकतंत्र-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है, जिसमें देशवासियों के अधिकारों को कुचला गया था।

संविधान के खिलाफ काम करने वाले राहुल गांधी, जो हाथ में संविधान लेकर घूमते हैं, उन्हें जनता ने बार-बार नकारा है। फिर भी, सत्ता के लालच में वे लगातार जनादेश का अपमान करते हैं और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार करते हैं। श्री राहुल गांधी, लोकतंत्र के प्रति आपका यह नफरत भरा रवैया बेहद शर्मनाक है!

Updated on:
16 Oct 2026 03:34 pm
Published on:
16 Oct 2026 03:03 pm