16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशांत भूषण के बयान लेकर राहुल गांधी पर बरसे भाजपा के CR केसवन, बोले- लोकतंत्र को पटरी से उतारना चाहता है विपक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने प्रशांत भूषण के बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में सत्ता परिवर्तन की मांग करने वाले प्रशांत भूषण के बयान से यह साबित होता है कि राहुल गांधी और उनके समर्थकों के लिए एसआईआर (SIR) प्रक्रिया महज एक दिखावा थी।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Oct 16, 2026

CR Kesavan

CR Kesavan-Rahul Gandhi (Photo-ANI-IANS)

CR Kesavan on Rahul Gandhi : चेन्नई। तमिलनाडु के चेन्नई में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने प्रशांत भूषण के बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में सत्ता परिवर्तन की मांग करने वाले प्रशांत भूषण के बयान से यह साबित होता है कि राहुल गांधी और उनके समर्थकों के लिए एसआईआर (SIR) प्रक्रिया महज एक दिखावा थी। उनका असली उद्देश्य भारतीय लोकतंत्र को बाधित करना और अलोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करना है।

केसवन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनके सहयोगियों का छिपा हुआ एजेंडा देश में अराजकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से जुड़े लोगों ने बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन से प्रेरित होने की बात कही थी और भारत में भी इसी तरह की स्थिति दोहराने की इच्छा के संकेत दिए थे।

राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बने रहने का अधिकार नहीं : केशवन

भाजपा प्रवक्ता केसवन ने कहा कि राहुल गांधी और उनसे जुड़े लोगों की गतिविधियां देश की राष्ट्रीय एकता के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर बने रहने के लिए अयोग्य करार दिया।

मोदी के नए भारत में सफल नहीं होंगी साजिशें

केशवन ने कहा कि राहुल गांधी और प्रशांत भूषण जैसे लोगों को समझना चाहिए कि यह इंदिरा गांधी के आपातकाल का दौर नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया भारत है। उन्होंने दावा किया कि देशविरोधी ताकतों की ऐसी साजिशों को देश के 140 करोड़ लोग निर्णायक रूप से नाकाम कर देंगे।