यह बयान उन विरोध प्रदर्शनों के संदर्भ में महत्वपूर्ण है, जिनमें विपक्षी दल चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं और ग्यानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इन प्रदर्शनों के दौरान सैकड़ों युवाओं को हिरासत में लिया था। इससे पहले भी राजनाथ सिंह ने अक्टूबर की शुरुआत में कहा था कि असहमति का अधिकार लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन अराजकता फैलाना किसी का हक नहीं। उन्होंने जेन-जेड युवाओं पर भरोसा जताते हुए कहा था कि वे अस्थायी रूप से भटक सकते हैं, लेकिन राष्ट्र निर्माण से दूर नहीं हो सकते।