राष्ट्रीय

Alert: WhatsApp पर आया शादी का कार्ड बन सकता है आपके बैंक अकाउंट खाली होने की वजह

WhatsApp Scam: शादी के सीजन में स्कैमर्स ने नया तरीका ढूंढ लिया है। स्कैमर्स अब लोगों को ठगने के लिए डिजिटल शादी के कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। जान लें इस स्कैम से बचा जाए।
less than 1 minute read
Feature image

Digital Scam: व्हाट्सऐप (WhatsApp) आज के टाइम पर सबका पसंदीदा मैसेजिंग एप्लीकेशन (Messaging Application) बन चुका है। जिसके जरिए लोग न केवल संदेश, बल्कि फोटो, वीडियो, दस्तावेज और अन्य कई प्रकार की जानकारी शेयर करते है। और आजकल वाट्सऐप पर डिजिटल शादी कार्ड का चलन बढ़ गया और स्कैमर्स (Scammers) इसका फायदा उठा रहे हैं। स्कैमर्स अब लोगों को ठगने (Scam Alert) के लिए डिजिटल शादी कार्ड (Digital Wedding Invitation) का इस्तेमाल कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि वाट्सऐप पर शेयर किए जाने वाले डिजिटल शादी कार्ड का इस्तेमाल मालवेयर फैलाने और पर्सनल डेटा चुराने के लिए किया जा रहा है। साइबर ठग (Cyber Fraud) वाट्सऐप के जरिए शादी के कार्ड के रूप में वायरस की फाइलें (APK File) भेज रहे हैं। इन फाइलों को डाउनलोड करने से फोन में मालवेयर डाउनलोड हो सकता है और हैकर्स डिवाइस को एक्सेस कर सकते हैं। इससे उन्हें आपकी जानकारी चुराने, आपके फोन से मैसेज भेजने और यहां तक कि बिना जानकारी पैसे भी निकाल सकते हैं। ऐसे में यूजर्स को संदिग्ध फाइल्स को डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी जाती है।

कैसे करते हैं स्कैम?

इस तरह के मामलों में किसी अज्ञात नंबर से मैसेज प्राप्त होता है, जिसमें शादी के निमंत्रण के साथ एक ऐपीके फाइल छिपी होती है। एक बार डाउनलोड हो जाने के बाद फाइल एक ऐप इंस्टाल करती है, जो साइबर अपराधियों को यूजर के डेटा तक एक्सेस प्रदान करती है। इससे उनको स्मार्टफोन का नियंत्रण करने की अनुमति मिल जाती है। कुछ मामलों में स्कैमर यूजर के डिवाइस का इस्तेमाल उसके परिचितों से पैसे ऐंठने के लिए मैसेज भेजने के लिए करते हैं।

Updated on:
14 Nov 2024 08:05 am
Published on:
14 Nov 2024 08:05 am
Also Read
View All
पीएम नरेंद्र मोदी ने शेयर किया नया वीडियो, कहा – ‘जंतर-मंतर पर दिवंगत माँ को शरारती बच्चों ने दी गाली, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं’

कुलगाम में आतंकियों ने दो प्रवासी मजदूरों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत, LG मनोज सिन्हा ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

पप्पू यादव पर रामलला और संत समाज के अपमान का आरोप, जहांगीरपुरी थाने में शिकायत दर्ज

सनातन पर RSS का एकाधिकार नहीं है’, राम मंदिर चंदा चोरी विवाद को लेकर संसद में प्रदर्शन के बाद पप्पू यादव का तीखा हमला

‘BJP ने मुझसे कभी ताहिर हुसैन जैसे आतंकवादी के लिए कैरेक्टर विटनेस बनने को नहीं कहा’, शहजाद पूनावाला का एक और बयान