राष्ट्रीय

Diwali 2024: भारत के इस राज्य में धूमधाम से क्यों नहीं मनाई जाती दीवाली, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Diwali 2024: Kerala में दीवाली का पर्व लोग धूमधाम से नहीं मनाते है। मान्यता है कि केरल के राजा और असुर महाबली की दीवाली के दिन मौत हुई थी। यहां पर असुर महाबली के पूजा करने की परंपरा रही है।
2 min read
Oct 19, 2024
Feature image

Diwali 2024: भारत में दीवाली (Diwali) का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों को दीपक से रोशन किया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व को बेहद खास माना जाता है। देश के हर कोने में दीवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन कुछ जगह ऐसी भी है जहां पर इस त्योहार को बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट नहीं किया जाता है। आइए इस खबर में जानते है कि केरल में लोग दीवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से क्यों नहीं मनाते है…

क्यों मनाई जाती है दीवाली

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम ने रावण का वध करने के बाद कार्तिक अमावस्या के दिन सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। भगवान राम के अयोध्या वापस लौटने की खुशी में उनके स्वागत में लोगों ने दीप जलाकर दीवाली मनाई थी। तब से ही हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दीवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। 

दीवाली के दिन हुई थी केरल के राजा की मौत

मान्यता है कि केरल (Kerala) के राजा और असुर महाबली की दीवाली के दिन मौत हुई थी। यहां पर असुर महाबली के पूजा करने की परंपरा रही है। लेकिन दीवाली के दिन असुर महाबली की मौत होने के कारण इस पर्व को लोग धूमधाम से नहीं मनाते है। वहीं एक और मान्यता है कि तमिलनाडु के भी कुछ जगहों पर दीवाली का पर्व धूमधाम से नहीं मनाया जाता है। वहां पर लोग नरक चतुर्दशी का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं और मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्म ने कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरकासुर राक्षस का वध किया था। इस दिन को लोग छोटी दीवाली के रूप में मनाते है।

मौसम के कारण भी नहीं मना पाते दीवाली

दरअसल, केरल में दीवाली सेलिब्रेट नहीं करने का एक बड़ा कारण मौसम भी है। उत्तर भारत के हिस्से में मानसून खत्म होने और सर्दी की शुरुआत होने पर दीवाली को मनाया जाता है। लेकिन केरल में ऐसा नहीं होता है, क्योंकि यहां पर न तो सर्दी की इस तरह शुरुआत होती है और न ही मानसून खत्म होता है। बारिश के कारण यहां न तो दीये जलाए जाते हैं और न ही पटाखे फोड़े जाते हैं। इस तरह यहां धूमधाम से दीवाली नहीं मनाने की एक वजह बारिश भी बताई जाती है।

धार्मिक मान्यताओं का है असर

दरअसल, उत्तर भारत में भगवान श्रीराम की पूजा करने का ज्यादा रिवाज है तो वहीं केरल में श्रीकृष्ण की पूजा अधिक की जाती है। इस अंतर के कारण भी वहां पर लोग दीवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से नहीं मनाते हैं।

Published on:
19 Oct 2024 06:56 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

‘बिना विलय किसी गुट को न मिले मान्यता’, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर बोले शिवसेना (UBT) सांसद अनिल देसाई

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: एक्शन में योगी सरकार, 15 मौतों के बाद 6 पीसीएस अफसरों और 19 इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील की तैयारी! AI और फ्यूचर टेक में बढ़ाएंगे सहयोग, USTR ने किया बड़ा खुलासा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या, पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे मामला