Delhi Pollution: दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली की आप सरकार की ओर से सर्दियो में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 14 अक्टूबर से 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने प्रतिबंध को लेकर निर्देश भी जारी कर दिया है। साथ ही दिल्ली के लोगों से सहयोग की भी अपील की है।