लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर जाप सुप्रीमो व पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने बड़ी बात कही है। पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट करते लिए लिखा कि एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे, लोगों को मार रहा है। सब मुकदर्शक बने हैं, कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया, अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला, कानून अनुमति दे तो 24घंटे में इस लारेंस बिश्नोई, जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।