
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार दिल्ली दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपने दौरे के बारे में बताया। सीएम शिवकुमार ने कहा कि हमें वोट चोरी के मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाया गया है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने जो कहा है, वह सही है। मैं इस मुद्दे पर हमारी रणनीति और योजनाओं पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से मिलने आया हूं।
शिवकुमार ने कहा कि यह साबित हो चुका है कि चुनाव अनियमित तरीके से कराए गए। अब पूरा देश सतर्क है। हम इस मुद्दे पर परसों चर्चा करेंगे। दिल्ली में विपक्षी दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।
साथ ही इस दौरान निगम और बोर्डों में नियुक्तियों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस संबंध में फैसला पहले ही लिया जा चुका है। वरिष्ठ विधायकों को पद दिए जाएंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां भी तुरंत की जाएंगी।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग को लेकर दिए गए बयान को सार्वजनिक मंच पर ज्यादा तूल देना उचित नहीं है, क्योंकि इससे समाज में गलत संदेश जाएगा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी देहरादून आए और उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकारों ने परीक्षा में नकल या पेपर लीक जैसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को जेल नहीं भेजा। यह पूरी तरह झूठ है। आप सभी सच्चाई जानते हैं।
सीएम धामी ने कहा कि अकेले उत्तराखंड में परीक्षा में धोखाधड़ी/नकल से जुड़े 100 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है-वे लोग जो हमारे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे थे।
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर हेरफेर, चुनाव को प्रभावित करने और ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। चुनाव के दौरान चुनाव आयोग का इस्तेमाल एक हथियार के रूप में किया गया। राहुल गांधी और अन्य लोग कई बार इन चिंताओं को उठा चुके हैं। लेकिन अब चुनाव आयोग सार्वजनिक दबाव में है और ज्ञानेश कुमार तथा उनके ‘बॉस’ डरे हुए हैं।