राष्ट्रीय

हथकड़ी-बेड़ियों में बाधंकर अमेरिका ने सिख महिला को किया डिपोर्ट, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बोले- ये अपमान है, पीएम को…

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अमेरिका से एक 73 वर्षीय सिख महिला को हथकड़ियों और बेड़ियों में बांधकर भारत डिपोर्ट किए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह हिंदुस्तान के नागरिकों का अपमान है और प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर बोलना चाहिए।

2 min read
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग। (फोटो- IANS)

अमेरिका से 73 वर्षीय सिख महिला को हथकड़ियों और बेड़ियों में बांधकर भारत डिपोर्ट किए जाने पर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर बोलना चाहिए और कहना चाहिए कि ऐसा हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि किसी महिला को इस तरह से डिपोर्ट करना हिंदुस्तान के नागरिकों का अपमान है।

ये भी पढ़ें

तो इस वजह से पाकिस्तान से दोस्ती बढ़ा रहे ट्रंप, दिमाग में चल रही बड़ी प्लानिंग, अब सामने आई असली बात!

कांग्रेस नेता बोले- ऐसे भेज रहे हैं, जैसे कोई क्रिमिनल होता है

वडिंग ने कहा कि वे नागरिकों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां लगाकर ऐसे भेज रहे हैं, जैसे कोई क्रिमिनल होता है। वहीं, पंजाब सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि अब वे इस विशेष सत्र में क्या दिखाना चाहते हैं?

हमें पता है कि वे मुख्य रूप से अपनी नाकामियों को छिपाना चाहते हैं। सरकार बड़े-बड़े काम के दावे करती है, लेकिन मुझे लगता है कि जब तक जनता नहीं कहेगी कि सरकार ने हमारे लिए कुछ किया है, तब तक बात नहीं बनेगी। पंजाब के लोग बोल रहे हैं कि सरकार बाढ़ को लेकर पूरी तरह से फेल हो गई है।"

कांग्रेस ने मान सरकार पर बोला हमला

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दों पर बात करती है और हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि एसडीआरएफ का पैसा कहां चला गया और किसने उसका इस्तेमाल किया। कैग की रिपोर्ट कहती है कि सरकार के पास 9 हजार करोड़ रुपए थे, लेकिन पैसे कहां चले गए? इन सभी मुद्दों को सदन में उठाया जाएगा।

30 साल से अमेरिका में रह रही थीं हरजीत कौर

बता दें कि पंजाब के मोहाली की रहने वाली 73 वर्षीय बुजुर्ग सिख महिला हरजीत कौर को अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया गया है। वे लगभग 30 सालों से कैलिफोर्निया में अपने परिवार के साथ रह रही थीं.

कथित तौर पर दस्तावेजों की कमी के चलते अमेरिकी इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने उन्हें हिरासत में लिया और बिना परिवार से मिलाए ही हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़कर भारत भेज दिया।

Published on:
26 Sept 2025 02:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर